फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Troubled farmers blocked the road due to crop failure

फसल खराब होने से परेशान किसानों ने सड़क पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Troubled farmers blocked the road due to crop failure
फैक्टरी की और जाने वाले मार्ग पर जाम लगाते लोग। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल खराब होने से परेशान किसानों ने सोमवार को नारायणगढ़-कालपी मार्ग से एनवी डिस्टीलरी शराब फैक्ट्री की तरफ जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से खराब फसल को मुआवजा देने का आश्वासन देने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव बधौली के निवर्तमान सरपंच विजय कुमार, लोकेश, विक्रम, प्रदीप, श्योपाल, चकरेश आदि का कहना था कि इस मार्ग की वजह से गांव बधौली की तरफ का बरसाती पानी खेतों में रुका रहता है। इससे उनकी फसलें खराब हो रही है। इस मार्ग के दूसरी तरफ पानी निकासी के लिए कोई नाला या पाइपलाइन नहीं दबाई गई है। जिस कारण गांव बधौली की तरफ का सारा पानी खेतों में जमा रहता है। शराब फैक्ट्री वालों को इस समस्या के बारे कई बार अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके चलते उन्हें जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय ने फैक्ट्री प्रबंधन और किसानों के बीच वार्ता कराई। फैक्ट्री प्रबंधन के जीएम अमरीक त्यागी, अरविंद शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि खराब हुई फसल का मुआयना करवाया जाएगा। जिन किसानों की गेहूं व सरसों की जितनी फसल खराब हुई है उस हिसाब से फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उन किसानों की आर्थिक मदद की जाएगी। बरसाती पानी के समाधान के लिए फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा सड़क की साइड से नाला बनाकर पानी की निकासी बेगना नदी तक की जाएगी। तब जाकर किसान शांत होकर घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे की मांग न मानने पर दोबारा लगाया था जाम
जाम लगाने के बाद फैक्टरी प्रबंधन व निवर्तमान सरंपच की अगुवाई में बातचीत हुई थी। शराब फैक्टरी प्रबंधन खेतों के पानी की निकासी के लिए सड़क की साइड से नाले का निर्माण करवाने के लिए तैयार भी हो गए थे और जेसीबी से खुदाई तक शुरू करवा दी थी। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी करीब 10 एकड गेहूं व गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। जिसका 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा शराब फैक्टरी प्रबंधन किसानों को दें। इस बात पर फैक्टरी प्रबंधन सहमत नहीं हुए। इस पर ग्रामीण वापस सड़क जाम वाले स्थान पर आ गए। शराब फैक्टरी प्रबंधन ने जेसीबी से सड़क की साइड के नाला बनाने के कार्य को रुकवा दिया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed