फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Troubled by debt, corporation sweeper gave his life by hanging

कर्ज से परेशान निगम सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, corporation sweeper gave his life by hanging
Troubled by debt, corporation sweeper gave his life by hanging - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कर्ज से परेशान होकर नगर निगम के सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक सुमित (26) कैथ माजरी अंबाला शहर का रहने वाला था।
विज्ञापन

उसके पिता कृष्णलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके बेटे सुमित ने पहले किसी फाइनेंसर से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। उसे उसने उतार दिया था लेकिन अब दोबारा से उसने कर्ज लिया था इसी को लेकर वह परेशान चल रहा था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। सुमित की मां भी निगम कर्मी थी और बीमारी के चलते उसकी 2018 में मौत हो गई थी। इसके बाद भाई का भी निधन हो गया था। अब परिवार में वही कमाने वाला था। सुमित अभी अविवाहित था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार रात 11 बजे तक उन्होंने बेटे का इंतजार किया लेकिन वह घर नहीं आया था। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे सुमित के छोटे भाई अंकित ने उसके शव को कमरे में चादर से बनाए हुए फंदे से पंखे पर लटका हुआ देखा। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि परिजनों को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed