फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trial starts from April 1 at the Academy of Swimming and Gymnastics in Ambala

Ambala: स्वीमिंग व जिम्नास्टिक की अकादमी में 1 अप्रैल से ट्रायल शुरू, 25 खिलाड़ियों की जगह होगा 50 का चयन

Wed, 29 Mar 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल अंशु शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
अंशु शर्मा, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Mar 2023 01:04 PM IST
सार

अंबाला में तैराकी व जिम्नास्टिक के ट्रायल 1 अप्रैल को होंगे। जबकि वेटलिफ्टिंग के यमुनानगर में 6 अप्रैल को होंगे। खिलाड़ियों को रहने, खाने के अलावा बेहतरीन कोचों का प्रशिक्षण आदि भी निशुल्क दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trial starts from April 1 at the Academy of Swimming and Gymnastics in Ambala
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए अंबाला को तैराकी के साथ-साथ जिम्नास्टिक व वेटलिफ्टिंग की भी रेजिडेंशियल अकादमी की सौगात मिल गई है। इन तीनों अकादमियों के लिए 1 व 6 अप्रैल को ट्रायल होने जा रहे हैं। पहला ट्रायल 1 अप्रैल को तैराकी व जिम्नास्टिक का छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में होगा। जबकि वेटलिफ्टिंग का यमुनानगर के तेजली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 6 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन


प्रदेशभर से आने वाले खिलाड़ियों में से 50 को करेंगे चयनित
अबकि बार खेल विभाग अकादमी के खिलाड़ियों की संख्या को बढ़ाने का भी मन बना रहा है। यहीं कारण है कि अबकि बार 25 की जगह ट्रायल के दौरान 50 खिलाड़ियों का चयन करेंगे। ऐसा इसलिए हो रहा है कि अक्सर ट्रायल क्लीयर करने के बाद कुछ खिलाड़ी रूटीन में नहीं आ सकते हैं तो कुछ किन्ही कारणों से बीच में चले जाते हैं। ऐसे में विभाग ने कुल 50 खिलाड़ियों का चयन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अकादमी खुलने का बाद होगा उनका निर्णय
हालांकि अकादमी शुरू होने के बाद इसका निर्णय लिया जाएगा कि आखिर क्या सभी प्रशिक्षण लेंगे या कितने वापस लौटेंगे। मौजूदा समय तक रेजिडेंशियल अकादमियों में केवल 25 खिलाड़ियों का ही चयन होता था। इन ट्रायलों में प्रदेशभर के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा कि वह बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी का हिस्सा बन सकेंगे और खुद को ओर ज्यादा निखार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले केवल 25 खिलाड़ियों का ही होता रहा है रेजिडेंशियल के लिए चयन
अंबाला में तैराकी व जिम्नास्टिक के ट्रायल 1 अप्रैल को होंगे। जबकि वेटलिफ्टिंग के यमुनानगर में 6 अप्रैल को होंगे। खिलाड़ियों को रहने, खाने के अलावा बेहतरीन कोचों का प्रशिक्षण आदि भी निशुल्क दिया जाएगा। अबकि बार ट्रायल में 25 की जगह 50 खिलाड़ियों का चयन होगा। --राम निवास, जिला खेल अधिकारी अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed