फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trial of new electric buses on Dosarka route begins

Ambala News: दोसड़का मार्ग की नई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Trial of new electric buses on Dosarka route begins
अंबाला सिटी बस स्टैंड से दोसड़का मार्ग पर जा रही इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद
अंबाला। अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू हो गया है। विभाग की ओर से इनका अंबाला सिटी से साहा-इंडस्ट्रियल क्षेत्र और दोसड़का मार्ग पर ट्रायल लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अंबाला सिटी से दोसड़का मार्ग का ट्रायल सफल रहा। पिछले सप्ताह ही अंबाला में पांच नई इलेक्ट्रिक बसें आई थीं। अंबाला छावनी और अंबाला सिटी के यात्रियों की जरूरत पूरी करने के बाद दोसड़का और साहा के लिए बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन बसों का हुआ ट्रायल
रोडवेज की ओर से अंबाला सिटी बस स्टैंड से दोसड़का मार्ग तक दो इलेक्ट्रिक बसाें का ट्रायल लिया गया। इन दोनों ही बसों में यात्रियों की संख्या ठीक रही। वहीं अंबाला सिटी बस स्टैंड से साहा-इंडस्ट्रियल क्षेत्र तक एक बस का ट्रायल लिया गया। इस रूट पर ही बस का ट्रायल सफल रहा। आने वाले समय में विभाग द्वारा इन बसों को इन दोनों रूट पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं नई बसों में शामिल दो बलों को अंबाला कैंट से सिटी लगा दिया गया है। अब कैंट से सिटी कुल सात बसें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 वर्ष बाद प्रारंभ की गई सेवा
अंबाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद प्रारंभ किया जा सका है। पहले अंबाला सिटी व छावनी के मध्य नियमित बस सेवा थी, मगर इसे बंद कर दिया गया था। मगर गत वर्ष परिवहन मंत्री बनते ही अनिल विज ने लोकल बस सेवा को दोबारा शुरू करवाया।





इन मार्गाें पर संचालन

मौजूदा समय में लोकल बस सेवा अंबाला छावनी में कलरहेड़ी से डिफेंस कालोनी, टुंडला, तोपखाना परेड, इंदिरा चौक, छावनी बस स्टैंड से सिटी की ओर चल रही है। इसके अलावा बोह से बब्याल, टांगरी बांध रोड, महेशनगर, सुभाष पार्क, इंदिरा चौक सहित अन्य ग्रामीण इलाकों को जोड़ा गया है। हजारों यात्री प्रतिदिन बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।


वर्जन
नई ई-बसों के शामिल होने से अब लोकल मार्ग पर कुल दस बसों को संचालित किया जा रहा है। आने वाले समय में छह-सात और इलेक्ट्रिक बसों को लोकल मार्ग पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ वातानुकूलित हैं।
-अनिल विज, ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed