फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trial of electric buses extended on Dosarka route

Ambala News: दोसड़का मार्ग पर बढ़ाया इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल

Sun, 15 Jun 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Trial of electric buses extended on Dosarka route
अंबाला। अंबाला से दोसड़का वाया साहा मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब इन बसों को अगले सप्ताह तक दोसड़का मार्ग पर ट्रायल के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर साहा इंडस्ट्रियल एरिया मार्ग से एक इलेक्ट्रिक बस को हटाकर दोसड़का मार्ग पर लगाया गया है। अब यह बस अंबाला सिटी से वाया साहा होते हुए दोसड़का जा रही है। मौजूदा समय में अंबाला में 10 इलेक्ट्रिक बस हैं। जिसमें से सात इलेक्ट्रिक बसें अंबाला सिटी और अंबाला छावनी की बीच संचालन कर रहीं हैं।
विज्ञापन

साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया से हटाकर दोसड़का लगाया
रोडवेज के अधिकारियों की ओर से पिछले सप्ताह तीन इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू किया गया था। जिसमें से दो इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला सिटी से अंबाला छावनी वाया साहा होते हुए दोसड़का मार्ग पर चलाया गया था। इसके साथ ही एक इलेक्ट्रिक बस को अंबाला सिटी से अंबाला छावनी साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया के लिए चलाया गया। एक सप्ताह तक बसों को चलाने बाद साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया में यात्रियों की संख्या कम देखने को मिल रही थी। इसके बाद साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया के रूट से बस को हटाकर दाेसड़का मार्ग पर लगा दिया है। अब अंबाला सिटी से दोसड़का मार्ग पर तीन इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी से दोसड़का वाया साहा मार्ग की बन रही समय सारणी
अंबाला सिटी से दोसड़का वाया साहा मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की ओर से समय सारणी बनाई जा रही है। जैसे ही यह समय सारणी पूरी हो जाएगी। इसके बाद इस रूट पर बसों का संचालन पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed