फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trial matches of Games Haryana canceled, players returned disappointed from the field

खेलों हरियाणा के ट्रायल मुकाबले रद्द, मैदान से निराश होकर लौटे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Trial matches of Games Haryana canceled, players returned disappointed from the field
Trial matches of Games Haryana canceled, players returned disappointed from the field - फोटो : Ambala
अंबाला। खेलो हरियाणा में राज्यस्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए जिलास्तर पर होने वाले ट्रायल मुकाबले बुधवार को अज्ञात कारणों से स्थगित कर दिए गए। इसी कारण खेल मैदानों पर पहुंचे खिलाड़ियों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। यह खेल ट्रायल मुकाबले एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबॉल, वालीबॉल, आर्चरी, साइकिलिंग, खो-खो, भारोत्तोलन, हॉकी, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, जूडो, टेबल टेनिस, तैराकी और शूटिंग के लिए होने थे। बता दें कि 27 से 29 तक राज्यस्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, रोहतक व यमुनानगर में होना है। इस प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय पर अंडर 18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल खेल बुधवार को होने थे, लेकिन इन्हें अज्ञात कारणों से स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां से निराश होकर लौटे खिलाड़ी
अंबाला शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में हॉकी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मैदान में लॉन टेनिस, एससी होस्टल अंबाला छावनी में बॉक्सिंग व कुश्ती व बीडी ग्राउंड अंबाला छावनी में फुटबाल, जिम्नेजियम हाल वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक, एसडी कॉलेज अंबाला छावनी में हैंडबाल, डीएवी रिवर साइड में जूडो व टेबल टेनिस व वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में तैराकी, फोनिक्स क्लब अंबाला छावनी में शूटिंग के मुकाबलों के लिए पहुंचे लड़के और लड़कियों को निराशा होकर बैरंग लौटना पड़ा। बता दें कि यह ट्रायल मुकाबले 11 से 13 अगस्त तक होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed