फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trees, electric poles broken due to storm, electricity affected for more than six hours

Ambala News: आंधी से पेड़, बिजली के पोल टूटे, छह घंटे से ज्यादा बिजली प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Trees, electric poles broken due to storm, electricity affected for more than six hours
अंबाला सिटी। जिले में वीरवार अल सुबह बारिश के साथ आई तेज आंधी आने पर कई जगह पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त और बिजली पोल के कई टूट गए। सबसे ज्यादा नुकसान बिजली निगम और वन विभाग को हुआ। वहीं आंधी के साथ आई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में 5.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बिजली निगम के शहर, कैंट व नारायणगढ़ डिविजन में करीब 160 बिजली पोल और 22 से ज्यादा ट्रांसफार्मर टूटने का अनुमान है।
विज्ञापन

अंबाला में आंधी से करीब 200 से ज्यादा पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। यही नहीं साहा व नारायणगढ़ रेंज में काफी संख्या में पेड़ टूटे हैं। इसी तरह शहर में करीब 60 खंभे व 5 ट्रांसफार्मर आंधी के कारण गिर गए। सर्कल में 38 से ज्यादा बिजली लाइनों पर पोल गिरने का अनुमान है। बिजली निगम के शिकायत केंद्र में रात से सुबह तक 1067 शिकायतें भी पहुंच गई। दोपहर तक निगम कर्मचारी इन शिकायतों के निपटान के लिए लगे रहे।
विज्ञापन



28 फीडर पर 5 से 6 घंटे से ज्यादा बिजली प्रभावित
जिले में आंधी चलने से 33केवी अंबाला कैंट लाइन, जैतपुरा और जटवाड़ लाइन पर कई घंटे तक बिजली प्रभावित रही।
शहर डिविजन में इन फीडर पर बिजली रही प्रभावित
अंबाला शहर डिविजन में सादोपुर से काकरू फीडर, सुलतानपुर, अशोक विहार, बरनाला से मंडौर, कंपनी बाग से सेना नगर, सेंट्रल जेल, सिविल लाइन, कांवला, जंडली, बेगोमाजरा फीडर।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इसी तरह कैंट डिविजन में कुलदीप नगर, क्वालिटी, मच्छौंडा, खुड्डा, हरमन सिटी, साहा से अल्लापुर, मोहड़ा से सरस्वती, पिलखनी से मेहताबगढ़, क्रॉस रोड से सदर।

-नारायणगढ़ डिविजन में हुडा, दुर्गा कॉलोनी, एकता विहार, ज्योली से हसनुपरा, उपलाना, जंगूमाजरा, लाहा, शहजादपुर से मलिकपुर कक्कड़ माजरा फीडर पर रात से सुबह तक बिजली प्रभावित रही।

सुबह 5 बजे से बिजली ठीक करने में लगे कर्मचारी
रात में करीब 2 बजे मौसम पलटने से आंधी व बारिश हो गई। काफी तेज आंधी आने से बिजली निगम की तार व पोल पेड़ गिरने से टूट गए। शहर में कम तो ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पोल पर ज्यादा पेड़ गिरे। निगम अधिकारी भी सुबह 5 बजे से ही एक्टिव हो गए और बिजली को सुचारू रूप से चलाने के लिए टेक्निकल स्टाफ को मैदान में उतारा गया। इसके बाद दोपहर भी सभी जगह बिजली सुचारू रूप से चल पाई।

---
इन जगहों पर गिरे पेड
-बीएमईएस रोड के लॉर्ड महावीर रोड के पास कार के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से राहगीरों को भी परेशानी रही।
- मूड़ा मंडी स्थित एफसीआई गोदाम के पास बिजली का पोल गिर गया। स्ट्रीट लाइट व तारें टूट गई।
-कैंट के निकलसन रोड पर बिजली की तारें टूट गई। दोपहर तक बिजली कर्मचारी ठीक करते नजर आए।
-कैंट लाइफलाइन अस्पताल के पास सड़क पर बरसाती पानी जमा हो गया। जिसे नगर परिषद कर्मचारी निकालते नजर आए।
-कैंट गांधी मैदान में लगे ट्रेड फेयर में भी आंधी के कारण सामान खराब हो गया।
-कैंट राय मार्केट व कई बाजारों में दुकानों के आगे लगे फ्लैक्स व साइन बोर्ड गिर गए।
-सिटी सेक्टर-9 रोड पर सड़क पर पेड़ गिर गया।
-सिटी के पुलिस लाइन के पास प्रीत नगर में कार पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली पोल भी टूट गए।
-गांव रवालों में तारों पर पेड़ गिर गया।

कोट्स
तेज आंधी के कारण बिजली पोल व तार टूटने से निगम को नुकसान हुआ है। शहर डिविजन में करीब 60 पोल व 5 ट्रांसफार्मर आंधी के कारण टूट गए। सुबह 5 बजे से ही निगम ने टेक्निकल कर्मचारियों को फील्ड में बिजली सुचारु करने के लिए लगा दिया था। दोपहर तक सभी फीडर पर बिजली चला दी गई थी।
सुखबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम शहर डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed