फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tree falls on moving bike, driver dies, rider narrowly escapes

Ambala News: चलती बाइक पर गिरा पेड़, चालक की मौत, सवार बाल-बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on moving bike, driver dies, rider narrowly escapes
अंबाला। माजरा- शहजादपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट वीरवार बाइक चालक पर कुदरत का कहर बरप गया। लालडू कंपनी में काम जाते समय अचानक हाईवे किनारे खड़ा करीब 40 फीट लंबा पेड़ गिर गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बड़ागढ़ निवासी बाइक चालक 35 वर्षीय अक्षय पर पेड़ सीधा ऊपर गिरने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि बाइक के पीछे बैठा अक्षय का दोस्त जितेंद्र बाल-बाल गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पेड़ को किनारे करवाकर प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त करवाया। शहजादपुर चौकी प्रभारी अशोक ने बताया कि अक्षय व जितेंद्र दोनों बाइक पर लालडू कंपनी में काम करने जा रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। अक्षय शादीशुदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed