फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Treatment up to Rs. 1.5 lakh started being available in road accidents

Ambala News: सड़क हादसों में मिलने लगा डेढ़ लाख तक का उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Treatment up to Rs. 1.5 lakh started being available in road accidents
अंबाला सिटी। सड़क हादसों में हो रही मौतों को कम करने और समय पर उपचार के लिए केंद्र सरकार ने नई योजना शुरू की है। इसमें हादसों में घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

इसी योजना के क्रम में मार्च से अभी तक 27 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 मामलों को स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। जिसका भुगतान आयुष्मान भारत व अन्य एजेंसियों की ओर से किया जाएगा। इस योजना में घायल चाहे तो निजी अस्पताल में भी उपचार ले सकता है।
विज्ञापन

मौतों में आएगी कमी
अक्सर ही देखने में आता था कि हादसे के बाद घायल को निजी अस्पताल की जगह सरकारी अस्पताल में प्राथमिकता दी जाती थी। जिसके कारण कई मामलों में मरीज की मौत हो जाती थी। इन्हीं मौतों को कम करने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। अब किसी भी व्यक्ति को सड़क हादसे में चोट लगती है तो वही अपना उपचार निजी अस्पताल में भी करवा सकता है। इसके लिए घायल को न तो फीस भरने की जरूरत है और न ही परिवार के किसी सदस्य का होना अनिवार्य है। सरकार की ओर से निजी अस्पताल को सरकार की ओर से भुगतान किया जाएगा। इसमें मरीज को डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार या एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहने का खर्च सरकार द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों का प्रशिक्षण पूरा
इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंबाला छावनी और अंबाला सिटी के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। तो वहीं अन्य निजी अस्पतालों को प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण में अस्पताल के कर्मचारियों को पोर्टल पर जानकारी भरने और अन्य जरूरी जानकारी भरने के बारे में बताया जा रहा है।

वर्जन
अभियान के तहत 27 मामले आए थे। जिनमें से 20 को मंजूरी मिल गई है। निजी अस्पतालों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जारी है। इस अभियान से हादसों के बाद उपचार में देरी के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा कम हो गया है।
-डॉ. सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed