{"_id":"66908988ae32ae88300f45c4","slug":"transport-minister-aseem-goyal-distributed-certificates-to-the-beneficiaries-ambala-news-c-36-1-amb1003-126008-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: परिवहन मंत्री असीम गोयल ने लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: परिवहन मंत्री असीम गोयल ने लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के एनआईसी कार्यालय में वीरवार को एक जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें परिवहन व महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री असीम गोयल ने शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के भू-मालिकों और मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के पात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र में लाल डोरा आबादी देह के तहत लोगों के घरों की रजिस्ट्री होनी शुरू हो गई। इस योजना के तहत शहर के करीब एक तिहाई आबादी को फायदा होगा। शहर में करीब डेढ़ लाख लोगों की रजिस्ट्री बन सकेगी। मंत्री असीम गोयल ने वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों को बधाई दी। गोयल ने कहा कि 31 दिसंबर 2023 तक 20 वर्ष पूरे करने वाले दुकानदारों को निगम की दुकानों का मालिकाना हक मिलेगा। वह भी रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकते है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में लाल डोरा आबादी देह योजना में करीब 1.50 लाख लोग योजना से लाभांवित होंगे। इस दौरान असीम गोयल ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने लोगों को गांव में प्लाट देने पर गुमराह करने का कार्य किया, जबकि उनकी सरकार ने लोगों को प्लाटों पर कब्जा दिलवाया। जिन लोगों की रजिस्ट्री हो चुकी थी, लेकिन उनको प्लाॅट नहीं मिले। उनके खाते में भी एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम में आए 11 गांवों में काफी समय से विकास कार्य नहीं हुए। इस बारे में लोगों को भी शिकायत थी। अब यहां सीवरेज डलेगा और गांवों में विकास कार्य होंगे। साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगेंगी। इन गांवों में 165 करोड़ के बजट से विकास कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, एसडीएम दर्शन कुमार, संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, अदिति, भाजपा नेता एवं सीनियर डिप्टी मेयर के प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा, पार्षद प्रतिनिधि गुरप्रीत शाना, पूर्व मेयर रमेश मल, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, पार्षद यतिन बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
एक क्लिक पर होगा कार्य, निगम ने नंबर किया लांच
नगर निगम की ओर से एक चैट बॉक्स भी लांच किया गया। निगम ने वाट्सएप मोबाइल नंबर 8146335133 जारी किया है। इस नंबर को लोग अपने मोबाइल में सेव कर वाट्सएप पर जाकर हेलो का मैसेज करेंगे तो यहां चैट शुरू हो जाएगी। इससे लोग अपनी शिकायत का समाधान कर सकेंगे। जैसे ही इस मोबाइल नंबर पर वाट्सएप पर जाकर मैसेज करेंगे तो सबसे पहले भाषा का चयन करना होगा। उसके बाद मेन्यु सूची खुल जाएगी। जिसमें शहरवासी डाउनलोड बिल, एप्लीकेशन, डिमांड, शिकायत, भुगतान, संपत्ति कर अपडेट, ऑनलाइन टोकन जैसी सुविधा का लाभ ले पाएंगे। मंत्री असीम गोयल ने भी मोबाइल से सुविधा को लेकर चेक किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कार्यक्रम में इतने दिए गए प्रमाण-पत्र
नगर निगम ने कार्यक्रम में अंबाला शहर में लाल डोरे का संपत्ति प्रमाण पत्र 28, बराड़ा में 10, नारायणगढ़-10, छावनी के भी 10 लोगों को दिया। इसी तरह मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना में 40 लोगों के प्रमाण-पत्र बनाए गए थे, जबकि कार्यक्रम में 11 लोगों को प्रमाणपत्र दिए गए। शहर में अभी तक 133 दुकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है।