फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Transformers of the power corporation started gasping for breath due to hot air

Ambala News: गर्म हवा से हांफने लगे बिजली निगम के ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Transformers of the power corporation started gasping for breath due to hot air
शहर पंचायत भवन के पास लगा हुआ ट्रांसफार्मर। संवाद
अंबाला सिटी। दोपहर में हीट वेव यानी गर्म हवा का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को आग उगलने वाली गर्मी पड़ी। इससे अधिकतम तापमान भी 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

यह इस वर्ष गर्मी के सीजन का सबसे अधिकतम तापमान रहा। गर्मी बढ़ने से दोपहर में ठंड सूखने लगे और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी बढ़ने का असर पानी की खपत और बिजली की सप्लाई पर भी होने लगा है। बिजली खपत भी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 24 अप्रैल को अंबाला सर्कल में एक दिन में 59.97 लाख यूनिट बिजली खर्च की गई।
विज्ञापन

बिजली निगम की उन ट्रांसफार्मर पर नजर हैं। जिन ट्रांसफार्मर का लोड लगातार बढ़ रहा है। इन ट्रांसफार्मर को राहत देने के लिए निगम कार्य भी कर रहा है, मगर शहर के कई हिस्सों में खपत बढ़ने से लोड ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में आज सुचारू रहेगी बिजली
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की फसल लगभग कट चुकी है। अब फसल कटने के कारण बंद की बिजली को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। निगम अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि नारायणगढ़, शहजादपुर सहित जिन-जिन क्षेत्र से बिजली चलाने के लिए डिवीजन अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है, वहां पर बिजली को चलाया जा रहा है। वहीं, अंबाला शहर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि शनिवार से अंबाला शहर के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।
रात में निगम कर्मचारी रख रहे नजर
निगम की ओर से रात 10 से सुबह चार बजे तक ट्रांसफार्मर की खपत पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि इस समय में बिजली खपत ज्यादा बढ़ जाती है। दिन के मुकाबले रात में एसी और कूलर ज्यादा चलते हैं। निगम के कर्मचारी रात में ट्रांसफार्मर का सर्वे करते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ट्रांसफार्मर ओवरलोड तो नहीं चल रहा। अगर लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होता है तो उस पर निगम कार्य करता है, जिससे कि आग लगने जैसी घटना से बचा जा सके।
ट्रांसफार्मर का काम 30 तक होगा पूरा
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि गर्मी के सीजन के लिए निगम की ओर से सर्दी में ही काम शुरू कर दिया था। सर्कल में करीब 450 ट्रांसफार्मर पर काम किया जा रहा है। यह 30 अप्रैल तक पूरा होगा। सर्कल में नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इनमें 302 ट्रांसफार्मर पर कार्य पूरा कर लिया है। करीब 100 ट्रांसफार्मर पर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही करीब 50 ट्रांसफार्मर को कम लोड वाले ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया है। साथ ही फीडर को भी एक-दूसरे से लिंक किया जा रहा है।
ये होती है हीट वेव
मौसम विभाग के अनुसार अगर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है तो उस स्थिति में हीट वेव का प्रभाव देखने को मिलता है। अकसर हीट वेव तब चलती हैं, जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। इसके बाद अगर सामान्य तापमान की तुलना में आगे बढ़ोतरी होती है तो वह स्थित अति गर्म हवा कहलाती है।

पश्चिमी हवाओं से 28-29 को माैसम होगा गर्म
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल के दौरान खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान 25 व 26 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना बन रही है। विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, लेकिन 27 अप्रैल को हवा में बदलाव से आंशिक बादल छा सकते हैं। 28 व 29 अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म संभावित है।
बिजली खपत 2024 के आंकड़े
तारीख-खपत लाख यूनिट में

18 अप्रैल 48.24

19 अप्रैल 50.47

20 अप्रैल 44.37

21 अप्रैल 47.86

22 अप्रैल 51.62

23 अप्रैल 49.63

24 अप्रैल 47.16

बिजली खपत 2025 के आंकड़े
तारीख-खपत लाख यूनिट में
18 अप्रैल 47.79

19 अप्रैल 43.92

20 अप्रैल 48.55

21 अप्रैल 52.87

22 अप्रैल 55.60

23 अप्रैल 58.94

24 अप्रैल 59.97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed