फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trains picked up speed as soon as the fog cleared

Ambala News: धुंध छंटते ही ट्रेनों ने पकड़ी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Trains picked up speed as soon as the fog cleared
अंबाला। धुंध छंटते ही अब ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ ली है। वंदे भारत, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित 17 घंटे की देरी से चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस अब निर्धारित समय पर दौड़ने लगी हैं। ट्रेनों के समय सारिणी के अनुसार चलने से यात्रियों को भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

ट्रेनों के सही समय पर पहुंचने से यात्री अब बिना किसी परेशानी के आगामी सफर कर पा रहे हैं। शनिवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली 300 से अधिक ट्रेनों में से सात ट्रेनें ही देरी से चलती नजर आईं। इसमें ट्रेन नंबर 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस 3.20 घंटे, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 1 घंटा, 04661 कुंभ मेला विशेष 40 मिनट, 05050 अमृतसर-छपरा स्पेशल 2.25 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 40 मिनट, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 1 घंटा, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

रद्द की ट्रेनों के पुन: संचालन में जुटा रेलवे
दिसंबर माह में रद्द की गई ट्रेनों के पुन: संचालन को लेकर भी रेलवे तैयारी में जुट गया है। इसके लिए उन भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाें का आंकलन किया जा रहा है, जहां वेटिंग का आंकड़ा अधिक है और इस मार्ग पर ट्रेन के संचालन की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इसके लिए दूसरे मंडलों से भी जानकारी मांगी गई है। वहीं अंबाला मंडल के अधीन सबसे प्रमुख ट्रेन हरिहर एक्सप्रेस है जोकि अंबाला से बरौनी के बीच चलती है। यह ट्रेन बिहार से आवागमन करने वाले श्रमिकों सहित अन्य यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 ट्रेनों को किया रद्द
रेलवे ने दिसंबर माह में धुंध का हवाला देकर 14 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया था। इन ट्रेनों में दैनिक ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं। इसमें ट्रेन नंबर 12241 चंडीगढ़-अमृतसर को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द, 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ को दो दिसंबर से एक मार्च तक, 14503 कालका-कटरा को तीन दिसंबर से 28 फरवरी, 14504 कटरा-कालका को चार दिसंबर से एक मार्च, 14505 अमृतसर-नंगलडैम को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किया था। इसी प्रकार 14506 नंगलडैम-अमृतसर को दो दिसंबर से एक मार्च, 14523 बरौनी-अंबाला को पांच दिसंबर से 27 फरवरी, 14524 अंबाला-बरौनी को तीन दिसंबर से 25 फरवरी, 14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी को दो दिसंबर से 24 फरवरी, 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश को एक दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द किया था। वहीं 14615 लालकुआं-अमृतसर को सात दिसंबर से 22 फरवरी, 14616 अमृतसर-लालकुआं सात दिसंबर से 22 फरवरी, 14617 पूर्णिया-अमृतसर को तीन दिसंबर से 2 मार्च, 14618 अमृतसर-पूर्णिया को चार दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed