फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Train, fault, five hour late

मालगाड़ी का इंजन खराब, 5 घंटे थमे रहें ट्रेनों के पहिये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Train, fault, five hour late
खराब ईंजन के चलते रेंगती हुई सुपरफास्ट गाड़ियां। - फोटो : Ambala
फिरोजपुर पट्टी से अंबाला छावनी के लिए चली मालगाड़ी सुबह साढ़े पांच बजे छावनी रेलवे स्टेशन से करीब 8 किलोमीटर पहले अंबाला शहर रेलवे स्टेशन पर तकनीकी परेशानी के चलते थम गई। इस गाड़ी के एक्सेल लॉक हो गए थे। इसी कारण इंजन आगे नहीं बढ़ पाया। आमतौर पर यह गाड़ी दो नंबर प्लेटफार्म से निकलती है। लेकिन जब इंजन खराब हो गया तो ड्राइवर इसे एक नंबर पर ले आया ताकि जल्द से जल्द इसे ठीक करवाकर रवाना किया जा सके। लेकिन यह गाड़ी करीब साढ़े 10 बजे तक अंबाला शहर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही और मेकेनिक इसे ठीक करने के लिए जूझते रहे। करीब साढ़े 10 बजे यह इंजन ठीक हुआ तब जाकर रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 5 बजे जैसे ही यह मालगाड़ी शंभू रेलवे स्टेशन से क्रॉस हुई तो थोड़ी देर के बाद ड्राइवर को इंजन में गड़बड़ी होने की आशंका लगी। इसके चलते उसने गाड़ी की रफ्तार कम कर ली। उसने जैसे-तैसे अंबाला शहर रेलवे स्टेशन तक इस गाड़ी को पहुंचाया। यहां आने के बाद ड्राइवर ने इसे प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा दिया। डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर दीपक गोयल और सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रोबिन बसंल, स्टेशन सुपरवाइजर संजीव कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और गाड़ी का इंजन ठीक करवाया।
विज्ञापन

-----------------
इन गाड़ियों के थमे अंबाला में पहिया
मालगाड़ी खराब होने के कारण गाड़ी संख्या 14606 जम्मू-तवी-हरिद्वार एक्सप्रेस जोकि सुबह 5.40 पर आती है, इसके बाद गाड़ी संख्या 14682 जोकि 7:10 बजे आती है। गाड़ी संख्या 14732 जोकि सुबह 8:41 बजे, गाड़ी संख्या 64514 जोकि सुबह 9:09 बजे, 8:10 बजे आई शताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 74646 पैसेंजर, 14712 इंटरसिटी एक्सप्रेस 10:08 बजे, गाड़ी नंबर 4282 जलंधर से नई दिल्ली भी लेट हो गई। इन गाड़ियों को मालगाड़ी का ब्रेक डाउन होने की वजह से 20 से 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed