फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   train,ambala news

19 मई से रद्द रहेगी कोटा-उधमपुर के बीच चलने वाली ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
train,ambala news
अंबाला। ट्रेनों में लगातार कम हो रही यात्री संख्या को देखते हुए ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर कोटा से उधमपुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को पूर्ण तौर पर रद्द और गुजरात में साइक्लोन को देखते हुए दो ट्रेनों को दो दिन के लिए रद्द करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09805 कोटा-उधमपुर साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 19 मई से नहीं होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 09806 उधमपुर-कोटा को 20 मई से आगामी आदेशों तक रद्द रखा जाएगा। दूसरी तरफ गुजरात में संभावित साइक्लोन को देखते हुए ट्रेन नंबर 04680 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-जामनगर रविवार यानी 16 मई को रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04678 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा एक्सप्रेस को सोमवार (17 मई) को रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed