{"_id":"65dc280e07d20aa0440b7609","slug":"tragic-accident-in-ambala-bike-rider-dudhiya-hit-by-mercedes-car-leg-cut-and-eyes-came-out-and-he-died-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे दुधिए को मर्सिडीज कार ने मारी टक्कर, टांग कटी व आंखे बाहर आने पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे दुधिए को मर्सिडीज कार ने मारी टक्कर, टांग कटी व आंखे बाहर आने पर मौत
Mon, 26 Feb 2024 11:26 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:26 AM IST
सार
अंबाला में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। मर्सिडीज कार ने पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मारी दी। इस दर्दनाक हादसे में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला के महेश नगर पूजा पैट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार वीआईपी नंबर मर्सिडीज कार ने पैदल सड़क पार कर रहे दूध बेचने वाले 50 वर्षीय गुरमेज सिंह को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि रविवार देररात को टक्कर लगने के बाद कार चालक व्यक्ति को घसीटता ले गया। इस बीच व्यक्ति की एक टांग कटकर अलग हो गई वहीं आंखें भी बाहर आ गई थी। गंभीर चोटें लगने पर व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नगर पुलिस ने कार कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक पूजा विहार निवासी गुरमेज सिंह के शव का छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस को दी शिकायत में पिलखनी गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह दूध बेचने के काम करता है और उसके चाचा पूजा विहार निवासी गुरमेज सिंह भी दूध बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
वह दोनों अलग-अलग बाइक पर रविवार रात सवा 10 बजे दूध बेचकर वापस घर जा रहे थे। वह तो बर्फ लेने के लिए दुकान पर रुक गया और चाचा पूजा पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी कर पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इतने में एक काफी तेज रफ्तार कार आई और देखते ही देखते गुरमेज को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं वह काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। कार चालक भी आगे ट्रैफिक लाइट पर कार छोड़कर फरार हो गया।