फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Traffic jams brought business to a standstill, and people in the city were also troubled.

Ambala News: जाम से कारोबार थमा, शहर में भी परेशान रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams brought business to a standstill, and people in the city were also troubled.
अंबाला सिटी। सोमवार को पॉलिटेक्निक चौक से लेकर कालका चौक तक लंबा जाम लगा दिखाई दिया। दोपहर के समय लगे इस जाम में लोग फंसे दिखाई दिए। इस दौरान बड़े वाहनों की कतारें भी लगी दिखीं। लोगों ने सोशल मीडिया पर जाम को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। इस दौरान लोगों को करीब एक घंटे तक जाम के हालातों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं रविवार रात्रि को चंडीगढ़ दिल्ली राजमार्ग पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने पर जाम लग गया। तीन घंटे तक लगे इस जाम के कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं व्यापारिक गतिविधियों के लिए दिल्ली और उत्तर के राज्यों को जोड़ने वाला यह राजमार्ग बंद होने से ट्रकों के पहिए भी थम गए। रेत से भरी ट्राली पलटने का हादसे की सूचना मिलते ही ट्रेफिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेक्टर ट्राले को हटाने का प्रयास किया जाने लगा। हालांकि इसी दौरान सीएम को भी अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरनी थी। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी राजमार्ग पर ड्यूटी देता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed