{"_id":"6af7594ec91ac804e60244b5","slug":"traders-troubled-by-thieves-approach-the-sp-ambala-news-c-36-1-amb1002-172612-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चोरों से परेशान व्यापारी पहुंचे एसपी के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चोरों से परेशान व्यापारी पहुंचे एसपी के दरबार
विज्ञापन
अंबाला सिटी स्थित कॉस्मेटिक मार्केट में दुकान से चोरी करता अज्ञात चोर। वीडियो ग्रेब
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर की कॉस्मेटिक मार्केट में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है। बाजार की सुरक्षा मजबूत करने की मांग को लेकर जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान लक्की जुनेजा और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम रतन ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से कॉस्मेटिक मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। रात के समय दुकानों के ताले तोड़ने और सामान चोरी करने की कोशिशों से दुकानदार अपनी पूंजी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरों में पुलिस का भय नजर नहीं आ रहा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बाजार के प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस पीसीआर व राइडर्स तैनात किए जाएं। साथ ही नियमित रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कॉस्मेटिक मार्केट सहित शहर के अन्य बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्धों पर निगरानी रखी जाएगी।