फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tractor overturned after collision with dumper, driver died

Ambala News: डंपर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned after collision with dumper, driver died
मुलाना। गांव मनका के पास डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यमुनानगर के गांव छप्पर निवासी जगमोहन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मुलाना पुलिस को दी शिकायत में गांव छप्पर निवासी मलकियत सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई जगमोहन सिंह ट्रैक्टर पर ड्राइवर था। मंगलवार रात वह और उसका भाई जगमोहन सिंह साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली में पशु चारा लोड कर गांव सुल्तानपुर से छप्पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव मनका की पुलिया के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने सीधी ट्राली में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और चारे से भरी ट्राली खदानों में जा गिरी। जगमोहन ट्रैक्टर से उछल कर खदानों में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान खदानों में गिरा जगमोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए राहगीरों की मदद से यमुनानगर के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed