फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tourists flocked to Kalka-Shimla rail section

Ambala News: कालका-शिमला रेल सेक्शन पर उमड़े सैलानी

Fri, 07 Jun 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Tourists flocked to Kalka-Shimla rail section
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल सेक्शन पर सैलानियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र, गुजरात, जयपुर, दिल्ली व पश्चिम बंगाल आदि से सैलानी लगातार पहुंच रहे हैं और यहां प्राइवेट वाहनों से वो कालका तक पहुंच रहे हैं ताकि पर्यावरण संरक्षित रेल सेक्शन पर सफर कर सकें।
इस रेल सेक्शन पर रोमांचित सफर करने के लिए अधिकांश सैलानियों ने दो से तीन माह पहले ही टॉय ट्रेनों में आरक्षण करवा लिया था, लेकिन कुछ आरक्षण नहीं करवा सके। ऐसे में इन सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वो लगातार रेलवे से गुहार लगा रहे हैं कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन करके उन्हें भी राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

इस कड़ी में अंबाला रेल मंडल ने भी विश्व धरोहर सेक्शन पर चलने वाली टॉय ट्रेनों का आंकलन शुरु कर दिया है ताकि आरक्षण के आधार पर सैलानियों की संख्या बारे जानकारी हासिल की जा सके। मौजूदा समय में जो भी टॉय ट्रेनें इस सेक्शन पर चल रही हैं, उनमें नियमानुसार चार से पांच कोच लगाए गए हैं ताकि चढ़ाई के दौरान इंजन पर अधिक दबाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर योजना तैयार कर रहा है। जल्द ही इस सेक्शन पर स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा हो सकती है। हालांकि रेलवे ने कुछ समय पहले इस मार्ग पर एक अतिरिक्त ट्रेन के संचालन की अनुमति पहले ही प्रदान कर दी थी।
ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल सेक्शन पर सात टॉय ट्रेनों का संचालन हो रहा है और अधिकांश में वेटिंग का टिकट ही मिल रहा है। ट्रेन नंबर 52455 हिमालयन क्वीन में 107 वेटिंग, 04563 कालका-शिमला स्पेशल में 99 वेटिंग, 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस में 75 वेटिंग, 52457 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 65 वेटिंग, 04506 कालका-शिमला स्पेशल में 33, ट्रेन नंबर 52453 कालका-शिमला में 75 और 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 34 वेटिंग चल रही है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विश्व धरोहर रेल सेक्शन पर सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में सात ट्रेनों का संचालन कालका से शिमला की तरफ किया जा रहा है और इसमें वेटिंग की टिकट मिल रही है। इसलिए सैलानियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन के संचालन की योजना तैयार की जा रही है। - नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed