फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Took the life of the mother due to closeness with the younger son, tried to kill the father also

Ambala News: छोटे बेटे से नजदीकी के कारण ली मां की जान, पिता को भी मारने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Took the life of the mother due to closeness with the younger son, tried to kill the father also
अंबाला। छोटे बेटे से अधिक नजदीकी के कारण ही बड़े बेटे ने न सिर्फ छोटे भाई के परिवार को खत्म कर दिया, बल्कि मां को भी मार डाला तथा पिता की भी हत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद पिता का कहना है कि क्या पता था कि बड़ा बेटा ही हमारे खून का प्यासा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव रतौर में दोनों भाइयों में पहले ही बंटवारा हो गया है। इसके बाद से वे आरोपी सेवानिवृत्त फौजी और बड़े बेटे भूषण के साथ ही रहते थे। छह माह पहले जब छोटे बेटे हरीश को दो लड़कियों के बाद लड़का हुआ तो पोते का मोह उन्हें छोटे बेटे के साथ खींच लाया। इसके बाद वे छोटे बेटे हरीश के साथ ही रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि बड़ा बेटे दो एकड़ जमीन अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन मां-बाप इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसी दौरान छह माह पहले जब मां-बाप छोटे बेटे के साथ चले गए तो भूषण इसे पचा नहीं सका और रंजिश रखने लगा। इसके बाद जमीन को लेकर कई बार विवाद हुआ। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। विवादों के बीच रविवार की रात को भूषण ने छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। इसमें उसकी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल वाले भी शरीक हो गए।
विज्ञापन


विवादों से हत्यारोपी सेवानिवृत्त फौजी का रहा है पुराना नाता
पहले भी हत्या के प्रयास सहित कई मामले आरोपी के खिलाफ सामने आए
झगड़ालू स्वभाव के कारण ग्रामीणों से भी नहीं होती थी बोलचाल
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। रायपुर रानी क्षेत्र के रतोर गांव में छह हत्याओं से गांव में मातम पसरा है। एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या से जहां ग्रामीणों में गम का माहौल है, वहीं हत्यारोपी भाई के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है कि पहले से ही आरोपी भूषण झगड़ालू और गुस्सैल प्रवृत्ति का रहा है। इस कारण ग्रामीणों से भी उसकी बोलचाल नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने बताया कि भूषण का चाचा ताऊ से भी करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब पीड़ित पक्ष काफी घायल हो गया था। उस समय भी भूषण पर हत्या के प्रयास का मामला नारायणगढ़ थाने में दर्ज हुआ था। ऐसे में तब से चाचा, ताऊ के परिवार से भी भूषण की दूरी थी। यही नहीं भूषण अपने ही परिवार को छोटी-छोटी बातों पर तंग करता रहता। इसी बात को लेकर उसका छोटा भाई हरीश हर समय चिंता में रहता था, मगर किसी को यह अंदाजा नहीं था कि बड़ा भाई भूषण अपने ही भाई के परिवार को खत्म कर सकता है। रिश्तेदार बताते हैं कि करीब दो वर्ष से दोनों भाइयों में जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों में झगड़ा भी हुआ था।

आरोप है कि पहले भी आरोपी भूषण ने रात्रि के समय में अपने भाई हरीश की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और केस भी दर्ज किया गया था। इसके अलावा बीच-बीच में भी हरीश के साथ झगड़े की सूचनाएं आसपास के लोगों को मिलती रहती थी, इसीलिए परिवार के आपसी मामले में कोई बोलता भी नहीं था। ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी भूषण से गांव में किसी के खास संबंध भी नहीं हैं। आरोपी भूषण से जुड़े कई विवाद के किस्से सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed