{"_id":"68fbcc81d86ac3168404153e","slug":"took-information-about-the-implementation-of-deen-dayal-lado-laxmi-yojana-ambala-news-c-36-1-amb1003-151844-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को क्रियान्वित किए जाने के बारे में जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को क्रियान्वित किए जाने के बारे में जानकारी ली
Sat, 25 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के क्रियान्वित किए जाने के कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी मौजूद रहे। खुल्लर ने कहा कि इस योजना के तहत जो भी लाभार्थी है, उन्हें योजना के अनुरूप फार्म भरवाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें जल्द योजना का लाभ दिलवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना के तहत जिस परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, उसके तहत पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाए जाने का प्रावधान है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य प्रधान सचिव को कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिला अंबाला में क्रीड विभाग व जिला समाज कल्याण विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहा है और योजना के तहत जो भी लाभार्थी हैं औपचारिकताएं पूरी करवाकर उसे योजना का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।