फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Told the teachings of Shri Guru Granth Sahib, Ambala

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं बताईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Told the teachings of Shri Guru Granth Sahib, Ambala
बच्चों को संबोधित करते चेयरमैन हरपाल पाली। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोर्ट रोड स्थित खालसा हाई स्कूल में प्रबंधन समिति के सदस्यों की ओर से स्कूल प्रांगण में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं से अवगत करवाया।
इस कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं पर आधारित बहुत सुंदर कविता, जेड़ा सिख गुरु दा प्रस्तुत की। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर आधारित एक वृत्तचित्र दिखाया गया। जिसमें गुरुओं के मार्ग दर्शन का उल्लेख दिखाई दे रहा था। स्कूल के चेयरमैन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य हरपाल सिंह मच्छोंडा ने छात्रों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब केवल सिखों के ही गुरु नहीं है, वह पूरी मानवता को सही रास्ता दिखाते हैं। इसलिए सभी को गुरुओं के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान परमजीत सिंह भानोखेड़ी, उपप्रधान मोहन सिंह धुरकड़ा, मोहन सिंह भानोखेड़ी, गुरचरण सिंह बलिस, अमरजीत सिंह बिंद्रा, सुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, पीपी सिंह वोहरा, दलबीर सिंह, टीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed