फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Told teachers the importance of reading skill development

Ambala News: शिक्षकों को बताया पठन कौशल विकास का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Told teachers the importance of reading skill development
अंबाला सिटी। अंबाला खंड वन के शहर बलदेव नगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा के अंतर्गत खंड स्तरीय मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता कार्यशाला के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने कक्षा 4 व 5 की शिक्षक रूपरेखा, कक्षा 4 व 5 में शिक्षण सामग्री से परिचय और सामग्री के उपयोग पर चर्चा की। उन्होंने प्रारंभिक चरण में मौखिक पठन और लेखन कौशल विकास, पठन कौशल विकास और पुस्तकालय का महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अध्यापकों को पाठ्य पुस्तक व कार्य पुस्तिका के उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए उसके आंकलन पर चर्चा की। प्रशिक्षकों ने शिक्षण-सामग्री अध्यापकों को उपलब्ध करवाकर उसके बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

दूसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात शिक्षकों ने डायरी पठन करते हुए गत दिवस के गतिविधियों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैच में चला। प्रशिक्षण में बैच वन के मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका में बीआरपी प्रवीण, नीतू और बैच टू में नवनीत एवं नेहा बोस रहे।एलएलएफ फाउंडेशन से बलबीर ने भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीआरजी सदस्य बीआरपी डॉ. प्रिया, बीआरजी में एबीआरसी दीपिका, कमलेश और हितेषिता ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed