फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   today no negtive report of corona in ambala

राहत भरा मंगलवार: 173 सैंपल के साथ तीसरे कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
today no negtive report of corona in ambala
जिलेवासियों के लिए मंगलवार राहत भरा रहा। सोमवार तक लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट जब आई तो स्वास्थ्य विभाग की बांछे खिल गई क्योंकि यह सभी 173 सैंपल नेगेटिव आए। इतना ही नहीं मृतक हरजीत सिंह की समधन भूपिंद्र कौर की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं मंगलवार को 41 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए। लॉक डाउन दो की घोषणा होते ही अंबाला में जिला प्रशासन ने सख्ती भी शुरू कर दी है। अब कंटेनेंट जोन यानी छावनी के तीन किलोमीटर क्षेत्र पर ड्रोन का पहरा होगा। इतना ही नहीं भीड़-भाड़ वाले शहरी क्षेत्र पर भी यह ड्रोन अपनी नजरें रखेगा ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। मंगलवार को इसका ट्रायल भी किया गया जोकि पूरी तरह से सफल रहा। वहीं जिला प्रशासन ने 92 टीमों की लोकेशन भी लेनी शुरू कर दी है। बता दें कि एपिक सेंटर को छोड़कर शेष क्षेत्र में करीब 92 टीमें कार्यरत हैं इन्हें अपनी लाकेशन भेजने के आदेश जारी किए गए हैं ताकि यह पता चल सके कि यह टीमें वास्तव में कहां हैं। इन 92 टीमों ने मंगलवार को करीब 4892 मरीजों का चैकअप किया तथा 5 मरीजों को कोविड लाईक सिमटम के साथ जिला के नागरिक अस्पतालों में रेफर किया गया। यहां इनके सैंपल लिए गए। 15 घरों के बाहर लगे क्वारंटीन पोस्टर भी उतरवा दिये गये हैं। इन लोगो ने तालियां बजाकर हेल्थ टीम का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

अब यह है कोरोना की जिले में हेल्थ रिपोर्ट: जिले में अभी तक 479 सैंपल लिये जा चुके हैं। 41 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 7 पॉजिटिव आए हैं। 6 रिजेक्ट हुए हैं। अभी तक 897 विदेश से आये लोगों ने क्वारंटीन की अवधि भी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 36 भिन्न-भिन्न टीमों द्वारा कंटेनमैंट जोन में 3810 घरों में सर्वे किया गया है। 16477 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है, जिनमें से 8 लोगों को फ्लू के लक्षण मिले। आज तक इन टीमों ने कंटेनमैंट जोन से कुल 93 सैंपल लिए हैं। मंगलवार को हारवेस्टिंग मशीनों के 500 ड्राइवर एवं हेल्परों की भी स्वास्थ्य जांच की गई है। वर्तमान में जिले में 3 कोरोना पॉजिटिव केस बचे हैं। इनकी हालत में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। हालांकि इन तीनों की दूसरी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed