{"_id":"66a6dbab75e324c2ed0382c4","slug":"today-is-the-last-day-to-take-admission-in-second-counseling-ambala-news-c-36-1-amb1003-127049-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूसरी काउंसलिंग में दाखिला लेने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूसरी काउंसलिंग में दाखिला लेने का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
शहर का राजकीय बहुतकनीकी संस्थान।
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग से आवंटित सीटों पर दाखिला लेने का 29 जुलाई सोमवार अंतिम दिन है। संस्थान में 27 जुलाई तक 600 सीटों में से 397 सीटों पर दाखिला किया जा चुका है। अब दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री कोर्स में जो सीट खाली रह जाएगी, उनको अब संस्था स्तर की मैन्युअल काउंसलिंग से भरा जाएगा।
इनके लिए संस्थान में दाखिला लेने का मौका
ऐसे अभ्यर्थी जो किसी भी कारण से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सके थे और ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग नहीं ले सके थे, उनके लिए राजकीय बहुतकनीकी अंबाला शहर में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री कोर्स में दाखिला लेने का मौका है। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा था, लेकिन वह किसी कारण से ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग नहीं ले सके या ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने पर उनको जिस ब्रांच का आवंटन हुआ है, अभ्यर्थी को पसंद नहीं है, ऐसे अभ्यर्थी भी संस्था स्तर की मैन्युअल काउंसलिंग में भाग ले सकते है।
अभ्यर्थियों की पहली रैंक नहीं होगी मान्य
अगर अभ्यर्थियों का पहले से बना कोई रैंक है, तो वह रैंक इस संस्था स्तर की मैन्युअल काउंसलिंग के लिए मान्य नहीं होगा। सभी अभ्यर्थी जिन्होंने पहले से ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है और जिनका रैंक भी बना हुआ है, उनको भी इस संस्था स्तर की मैन्युअल काउंसलिंग में भाग लेने के लिए नया आवेदन फार्म भरना जरूरी है। बिना आवेदन फार्म भरे किसी भी अभ्यर्थी की काउंसलिंग पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी 1 अगस्त गुरुवार सायं 3 बजे तक संस्था में आकर आवेदन फार्म जमा करा सकते है।
विज्ञापन
संस्था स्तर की काउंसलिंग की ऐसे रहेगी प्रक्रिया
-2 अगस्त शाम 5 बजे मेरिट जारी की जाएगी। जिसको संस्था की वेबसाइट www.gpambala.ac.in पर देखा जा सकता है।
-5 अगस्त सुबह 10 बजे आरक्षण लागू रहते हुए सभी वर्गों के लिए (आरक्षित व गैर आरक्षित) संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएगी। -6 अगस्त सुबह 10 बजे ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी को छोड़ कर आरक्षित वर्गों की जो सीट खाली रह जाएंगी, उनको हरियाणा जनरल कैटेगरी में बदल दिया जाएगा और संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी। 6 अगस्त दोपहर बाद 2 बजे जो सीट खाली रहेगी, उन सभी को ओपन कर दिया जाएगा और बिना किसी आरक्षण के संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी।
अभ्यर्थी को संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य
संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि सभी अभ्यर्थी जो इस संस्था स्तर की मैन्युअल काउंसलिंग के लिए आवेदन करेंगे, वह उपरोक्त काउंसलिंग की सूची के अनुसार भाग ले सकते है। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी के पास सभी मूल दस्तावेज, 5200 रुपये फीस, लड़कियों और टीएफडब्ल्यू वर्ग के लिए 3700 रुपये फीस, दो फोटो होने चाहिए। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी अपना रैंक, मेरिट आने पर संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं मिलेगा तो काउंसलिंग प्रक्रिया को न रोकते हुए मेरिट, रैंक में अगले अभ्यर्थी को सीट का आवंटन कर दिया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी देरी से या अपना रैंक, मेरिट निकल जाने के बाद रिपोर्ट करता है तो ऐसे अभ्यर्थी को उस समय उपलब्ध सीटों पर सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए आवेदन फार्म संस्था की वेबसाइट www.gpambala.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
वर्जन
29 जुलाई सोमवार को आखिरी दिन दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। इसके बाद संस्थान में बची सीट को मैन्युअल काउंसलिंग से भरा जाएगा। मैन्युअल काउंसलिंग के लिए संस्थान में तैयारी शुरू हो गई है। संस्थान में 397 से ज्यादा सीट भरी जा चुकी हैं।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।