{"_id":"6674c69d73d5e67fa10eea14","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-for-iti-ambala-news-c-36-1-amb1003-124861-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आईटीआई में आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आईटीआई में आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के मुकाबले राजकीय पॉलीटेक्निक और राजकीय आईटीआई में ज्यादा आवेदन पहुंच रहे हैं। राजकीय व निजी आईटीआई में अभ्यर्थी 21 जून तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं पॉलीटेक्निक में 24 जून और कॉलेजों में 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पॉलीटेक्नीक में पहले आवेदन की अंतिम तारीख 17 जून थी। इसे बढ़ाकर 24 जून किया गया था। ऐसे ही कॉलेज व आईटीआई की आवेदन की तारीख भी बढ़ाई जाने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -
पॉलीटेक्नीक व आईटीआई में सीट कम आवेदन ज्यादा
शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक में आठ कोर्स में 600 सीट हैं। इन सीट के लिए संस्थान में वीरवार तक 880 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन के साथ ही फार्म के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। छावनी के मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 11 ट्रेड में 284 सीट हैं। इन सीट के मुकाबले वीरवार तक 1588 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर में 240 सीट पर 280 आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा कॉलेजों में सीटों के मुकाबले आवेदन कम ही आए हैं, हालांकि कई कॉलेज ऐसे भी हैं, जहां सीट के मुकाबले आवेदन प्रक्रिया ज्यादा हैं। इन कॉलेजों में राजकीय कॉलेज शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- -
आईटीआई व पॉलीटेक्नीक में होगी काउंसलिंग, कॉलेज में होगी मेरिट जारी
आवेदन प्रक्रिया के बाद आईटीआई व पॉलीटेक्निक में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही कॉलेजों में आवेदन के बाद मेरिट सूची जारी होगी। काॅलेजों में मेरिट के बाद ही सीट भरी जाएंगी। पहले दो बार मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद बची सीट पर ऑफलाइन माध्यम से सीट को भरा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
राजकीय पॉलीटेक्निक में 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस बार आवेदकों में दाखिले को लेकर ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। संस्थान में कंप्यूटर ट्रेड का लेकर ज्यादा मारामारी रहती है। आवेदन आने के साथ ही उनका सत्यापन भी किया जा रहा है। आवेदन के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक, अंबाला शहर।