{"_id":"614502578ebc3e8667575e9c","slug":"today-is-the-last-chance-to-deposit-fees-for-college-admission-ambala-news-knl83574964","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का आज आखिरी मौका
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद आज फीस जमा करवाने का आखिरी दिन है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से फीस जमा करने की तारीख 18 सितंबर निर्धारित की गई थी। आज तक जो छात्र फीस जमा करवाएंगे उनकी कॉलेज में सीट पक्की हो जाएगी। जबकि अन्य छात्रों को दूसरी वरीयता सूची जारी होने का इंतजार रहेगा।
बता दें कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से 17 सितंबर को दूसरी वरीयता सूची जारी करने की तिथि निर्धारित की गई थी। वहीं पहली वरीयता सूची देरी से जारी होने के कारण उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इन तारीखों को आगे बढ़ा दिया था। अब 21 सितंबर को दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी।
----------------------
ये रही आवेदनों और वरीयता सूची की स्थिति
जिले के पांच राजकीय कॉलेजों की बात करें तो सभी कॉलेजों में विभिन्न संकायों में कुल 3150 सीट है। जिनपर दाखिला प्रक्रिया जारी है। इसमें सबसे अधिक सीट राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी में हैं। जहां पर 1100 सीट है। इन 1100 सीट के लिए 57 सौ छात्रों ने आवेदन किया था और जब पहली वरीयता सूची जारी हुई तो उसमें कटऑफ 90 प्रतिशत से अधिक रही थी। इसके अलावा अन्य राजकीय कॉलेजों में भी वरीयता सूची जारी होने पर बीए संकाय के छात्रों के लिए चिंता बढ़ गई थी। क्योंकि सीट से कई गुणा छात्रों ने आवेदन किया था और वरीयता सूची में बहुत से छात्रों का नाम आया ही नहीं था।
विज्ञापन
-----------------------------
राजकीय महिला कॉलेज में सीट रहेंगी खाली
सभी राजकीय कॉलेजों में केवल अंबाला शहर का महिला राजकीय कॉलेज ही है। जहां पर सीट से कम ही आवेदन आए हैं। उसमें से भी कितनी छात्राओं ने कॉलेज में दाखिला लिया हैं। यह स्थिति शनिवार को ही स्पष्ट हो सकेगी। क्योंकि यहां पर बीए और बीकॉम की मिलाकर कुल 360 सीट है। लेकिन कॉलेज में केवल 180 छात्राओं ने ही दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था।
-------------------------
प्राइवेट कॉलेजों को भी दूसरी वरीयता सूची जारी होने का इंतजार
पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद जिले के बहुत से प्राइवेट कॉलेजों की स्थिति ठीक नहीं है। कई प्राइवेट कॉलेजों में तो सीट के 20 प्रतिशत छात्रों ने भी कॉलेज में दाखिल नहीं लिया है। क्योंकि इस समय मुख्य रूप से छात्र राजकीय कॉलेजों की ओर ही रुख कर रहे हैं लेकिन जब राजकीय कॉलेजों की सीटें भर जाएंगी। उसके बाद ही छात्र प्राइवेट कॉलेजों की ओर रुख करेंगे। इसीलिए इस समय प्राइवेट कॉलेज दूसरी वरीयता सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
-----------------------
दाखिला प्रक्रिया जारी है। शनिवार को फीस जमा करवाने की आखिरी तारीख है। आदेशानुसार 21 सितंबर को दूसरी वरीयता सूची जारी हो जाएगी। बाकी कितने-कितने छात्रों ने किस कॉलेज में दाखिला लिया है। यह कल ही स्पष्ट हो सकेगा।
- एसपी गिरोत्रा, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, शहजादपुर।