फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Time table of Aastha special trains will be ready again

Ambala News: आस्था स्पेशल ट्रेनों की फिर तैयार होगी समय सारिणी

Fri, 02 Feb 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 02 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Time table of Aastha special trains will be ready again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अयोध्या धाम जाने के लिए लगातार यात्रियों की बढ़ रही भीड़ और ट्रेनों के आवागमन को लेकर आस्था ट्रेनों के संचालन को लंबित कर दिया गया है जोकि अमृतसर, कटरा, जम्मूतवी, अंब अंदौरा आदि क्षेत्रों से संचालित होनी थी।
अब इन ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे ने पुन: तैयारी आरंभ कर दी है, उम्मीद जताई गई है कि आगामी कुछ दिनों में ट्रेनों के संचालन को लेकर नई समयसारिणी और तारीख घोषित कर दी जाएगी ताकि रामभक्तों को अयोध्या जाने का मौका मिल सके। वहीं अंबाला से अयोध्या जाने वाले रामभक्तों को भी अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेन के संचालन के संबंध में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को विस्तृत जानकारी दे दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला से अयोध्या के लिए संचालित होने वाली तृतीय एसी कोच से लैस आस्था स्पेशल ट्रेन के आवागमन पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होंगे और इसमें 1100 से 1200 भक्त यात्रा कर सकेंगे। इस ट्रेन का संचालन भी आईआरसीटीसी द्वारा ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed