फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   timber market ambala

एडीजीपी ने रामकिशन कॉलोनी- टिंबर मार्केट व बाजारों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
timber market ambala
कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट के बीच गुरुवार एडीजीपी अलोक राय ने अंबाला छावनी के सीलिंग जोन टिंबर मार्केट सहित रामकिशन कॉलोनी का जायजा लिया। कुुरुक्षेत्र से लौटते समय एडीजीपी अंबाला छावनी पहुंचे थे। बाजारों का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले रामकिशन कॉलोनी पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम सुभाष सिहाग व एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल के साथ लॉकडाउन के बीच सीलिंग जोन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह देखा कि आखिर किस तरह से लोगों को रोका जा रहा है और इस इलाके में सामान कैसे पहुंचाया जा रहा है। करीब पंद्रह मिनट रूकने के बाद एडीजीपी टिंबर मार्केट पहुंचे। जहां कोरोना वायरस से मृत हरजीत सिंह के घर के बाहर व इलाके के हालातों का जायजा लिया। वह सब्जी मंडी सहित सदर बाजार व अन्य बाजारों से होकर भी गुजरे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह लॉकडाउन के बीच बिना वजह के घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed