फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thugs played in the name of the loan, hundreds of people in Jhansi, Ambala Cantt.

लोन के नाम पर खेला ठगी का खेल, झांसे में आए सैकड़ों लोग

Thu, 18 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 18 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Thugs played in the name of the loan, hundreds of people in Jhansi, Ambala Cantt.
लोन के नाम पर खेला ठगी का खेल, झांसे में आए सैकड़ों लोग - फोटो : Amar Ujala

एक कथित फाइनेंस कंपनी ने लोगों के साथ लोन के नाम पर ठगी का ऐसा खेल खेला कि झांसे में आए लोगों ने हजारों रुपये इन कंपनी प्रतिनिधियों को थमा दिए। कंपनी प्रतिनिधियों के दावों पर यकीन कर यह लोग अपने खातों में लोन की राशि जमा होने का इंतजार करते रहे। इस ठगी का शिकार हुए लोग दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, जबकि आफिस पर ताला लटका है। इसी को लेकर लोगों ने अब पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन


यह है मामला
नारायणगढ़ मेें कुछ दिनों पहले एक फाइनेंस कंपनी ने अपना कार्यालय खोला। इस कंपनी के प्रतिनिधियों ने नारायणगढ़, शहजादपुर के गांवों में लोगों से मिलकर अपनी स्कीम के बारे में बताना शुरू किया। इन प्रतिनिधियों ने बताया कि वे कुछ लोगों का ग्रुप बनाकर प्रति मेंबर को एक निश्चित राशि बतौर लोन उपलब्ध करवाएंगे। इसके साथ ही मेंबर का बीमा होगा, जबकि इसके लिए प्रति मेंबर 1870 रुपये की राशि देनी होगी। इन प्रतिनिधियों ने अपना ऐसा जाल बिछाया कि धीरे-धीरे सैकड़ों लोग इन कंपनी के झांसे में आ गए और मांगी गई राशि कंपनी प्रतिनिधियों को थमा दी। इसी तरह से इन लोगों ने सैकड़ों लोगों से यह राशि इकट्ठा कर ली और कहा कि उनके खाते में तय तिथि को लोन की राशि जमा करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह से खुला खेल
कंपनी के झांसे में आए शाहपुर की प्रवीण कौर, कुलदीप, कोड़ी देवी, सर्वजीत कौर, रीटा, अंजू, स्वर्णा, अंजू, ममता, बेबी, कमलेश, गांव बरौली की संतोष, रेणु, निशा, सोनिया, ऋतु, कविता, रीटा आदि ने बताया कि वो मेहनत मजदूरी व अपना घरेलू काम करती हैं। उन्होंने बताया कि 11 मई को उनके गांव में कुछ व्यक्ति आए जिन्होंने अपनी कंपनी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी पचास हजार रुपये का लोन देगी, बशर्ते आपको अपनी कमेटी बनानी होगी। इसमें उन्होंने हमारे गांव से कमेटी बनाई और 1870 रुपये हमें देने को कहा। उन्होंने बताया कि इस 1870 रुपये में आपका एक हजार बीस रुपये का बीमा व 850 रुपये फाइल चार्ज के होंगे, जबकि 15 मई को आवेदकों के खाते में 50,000 हजार रुपये की राशि जमा हो जाएगी। इसकी एवज में इन कंपनी प्रतिनिधियों ने पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी ली, जबकि उनके दो फोटो भी हासिल किए। इसके बाद जब तय तिथि को यह राशि उनके खातों में नहीं आई, तो वे सभी कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जहां पर ताला लगा है, जबकि कंपनी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी बंद हैं।

कई गांवों में बिछाया है जाल
बताया जाता है कि इस कंपनी के नाम पर कर्मचारियों ने कईं गांवों में अपना जाल बिछाया हुआ है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर खेले गए खेल में यह कंपनी लाखों रुपये एकत्रित कर चुकी है, जबकि लोन के लिए कंपनी के जरिये आवेदन करने वाले सैकड़ों लोग भटक रहे हैं। बताया जाता है कि एक सोची समझी साजिश के तहत यह सारा खेल खेला गया है, जबकि अब आवेदक इधर उधर भटक रहे हैं।


जांच की जा रही है
लोन के नाम पर की गई ठगी को लेकर पुलिस के पास शिकायत आई है। इस शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि कार्यालय व कंपनी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल जांच शुरू है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमर सिंह, एएसआई, नारायणगढ़ थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed