फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three students attacked with knife and iron rod

तीन छात्रों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three students attacked with knife and iron rod
साहा। गांव समलेहड़ी सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद बाहर निकले तीन छात्रों पर बदमाशों ने चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्रों को लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उन्हें मुलाना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें छावनी नागरिक अस्पताल में लाया गया। घायल छात्रों की पहचान समलेहड़ी निवासी मोहित कुमार, आशीष चौहान व आदित्य चौहान के रूप में हुई। वे स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। आशीष व आदित्य चौहान दोनों जुड़वा भाई हैं।
विज्ञापन

मोहित के चाचा गौरव राणा ने बताया कि हमलावरों ने मोहित के कमर, आशीष चौहान की बाजू और आदित्य चौहान के सिर पर हमला किया। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्रों की स्कूल के ही अन्य छात्रों से बैग के पीछे कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश के चलते हमला होना बताया जा रहा है। साहा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस जानकारी जुटा रही है। बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इलाका पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी देखने का प्रयास कर रही है, ताकि कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed