फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three people killed by Corona, 96 newly infected, Ambala

कोरोना से तीन लोगों की मौत, 96 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three people killed by Corona, 96 newly infected, Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बेकाबू हो चुके कोरोना पर अब धीरे-धीरे लगाम कसनी शुरू हो गई है। कोरोना से शुक्रवार को इस महीने में सबसे कम तीन लोगों की जान गई। इतना ही नहीं इस महीने के एक दिन में सबसे कम 96 नए केस ही सामने आए। इन नए केस के साथ जिले में अब तक 29243 लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। राहत की बात यह भी है कि पिछले दो दिनों से संक्रमण दर करीब 3.58 प्रतिशत ही चल रही है।
तीन नई मौत के साथ अब तक जिले में कोरोना से 471 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। पिछले दो दिनों से एक बार फिर से कोरोना की सैंपलिंग भी कम हो गई है। शुक्रवार को मात्र 2427 सैंपल ही लिए गए जबकि गत सप्ताह तक औसतन 3200 सैंपल लिए जा रहे थे। अब कुल संक्रमण दर घटकर 7.44 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न अस्पतालों में इस समय करीब 210 मरीज कोरोना से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इनमें से जिले के नागरिक अस्पतालों में 115 मरीज भर्ती हैं यह सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 22 मरीज भी इन सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर के सहारे सांसें ले रहे हैं। शुक्रवार को अस्पतालों से करीब 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस समय जिले के विभिन्न अस्पतालों में 870 से ज्यादा ऑक्सीजन बेड खाली हो चुके हैं। इसी तरह करीब 30 वेंटिलेटर भी अब खाली हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक वैक्सीनेशन की स्थितिजिले में अब तक 4 लाख 7 हजार 397 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि 3 लाख 07 हजार 440 लोगों को पहली डोज जबकि 99 हजार 957 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। शुक्रवार को मात्र 1497 लोगों को ही टीका लग सका क्योंकि डोज खत्म हो गई थी। पूरे जिलेभर में 18 से 44 आयुवर्ग के 508 लोगों को ही टीका लगा। जबकि 45 से 60 आयुवर्ग में 351 को पहली और 131 को दूसरी डोज लगाई गई। इसी तरह 60 आयु वर्ग से अधिक उम्र के 75 लोगों को पहली और 149 को दूसरी डोज लगाई गई। इस दौरान 192 फ्रंट लाइन वर्कर और तीन हेल्थ वर्कर को भी पहली डोज लगाई गई।
रिकवरी 95.24 फीसदी पर पहुंची
जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी आंकड़ा दोबारा से 95.24 फीसदी पर पहुंच चुका है। शुक्रवार 119 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 27850 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। वर्तमान में 922 केस ही एक्टिव हैं। इस समय जिले में 721 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। इस समय जिले में कुल 214 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। अभी तक जिले में कुल 395794 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 336726 आरटीपीसीआर से लिए गए हैं। जबकि 59068 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। जिले में अभी 2427 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
मई महीने में कोरोना की स्थिति
मई माह में कोरोना अब तक 230 लोगों की जान ले चुका है। इस महीने अभी तक 73702 सैंपल लिए गए। इनमें से अब तक 8386 संक्रमित पाए गए जबकि 10613 को डिस्चार्ज किया गया। मई माह में अभी तक 76309 को पहला और 37499 को दूसरा टीका लग चुका है।

यहां से मिले नए केस
अंबाला शहर से 19, छावनी से 08, शहजादपुर से 15, मुलाना से 22, बराड़ा से 1, नारायणगढ़ से 5 और चौड़मस्तपुर से 26 केस मिले। इनमें कुराली शहजादपुर, मिलापनगर अंबाला शहर, जफ्फरपुर मुलाना, दुबली मुलाना, परशुराम कॉलोनी अंबाला शहर, हुमांयुपुर व दुर्गानगर अंबाला शहर से 2-2, भूरेवाला शहजादपुर, प्रभु प्रेम पुरम अंबाला छावनी, बब्याल, वार्ड नंबर 11 नारायणगढ़, बड़ी बस्सी शहजादपुर से 3-3, धूलकोट अंबाला शहर, सौंडा अंबाला शहर, बलदेव नगर अंबाला शहर, कच्चा बाजार अंबाला कैंट, गोबिंद नगर अंबाला छावनी, मनमोहन नगर अंबाला सिटी, नाहन हाउस अंबाला शहर, मॉडल टाउन अंबाला शहर, कैथ माजरी अंबाला शहर से 1-1 व अन्य जगहों से नए केस सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed