फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three member committee will investigate objectionable material found in historical Gurudwara Sahib

Ambala News: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मिली आपत्तिजनक सामग्री की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Three member committee will investigate objectionable material found in historical Gurudwara Sahib
अंबाला। जिले के दो ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मिली आपत्तिजनक सामग्री के मामले की जांच अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी के गठन के निर्देश हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एचएसजीपीसी के प्रधान भूपिंदर सिंह ने शुक्रवार को दिए।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय जांच कमेटी को पांच दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक जांच के तहत लापरवाही बरतने वाले गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के प्रबंधक अर्शदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी जगह जींद से हरिंवदर सिंह को प्रबंधक के तौर पर गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तैनात किया है। उक्त जानकारी एचएसजीपीसी के मुख्य सचिव सरबजीत सिंह जम्मू ने दी। उन्होंने बताया कि यह एक बहुत ही मंदभागी घटना है। इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले को लेकर गुरुद्वारा मंजी साहिब के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
दरअसल गांव पंजोखरा साहिब के निवासियों को सूचना मिली थी कि गुरु घर के रिहायशी कमरों में आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। अगर कमरों में जाकर जांच की जाए तो सारी सच्चाई सामने आ सकती है। मामले की जानकारी मिलते ही सभी गांव वासी तुरंत उन कमरों में पहुंचे और जांच की तो उन्हें शराब की खाली बोतल, बीड़ी के टुकड़े, गुटखे के पैकेट व अन्य सामान मिला। इसे देखकर संगत रोष में आ गई और उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। बाकायदा इस संबंध में स्थानीय निवासी जगदीप सिंह, अमरीक सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गुरजीत सिंह व तेजपाल सिंह की तरफ से एक लिखित पत्र श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर भी भेजा गया है ताकि ऐसे लापरवाही बरतने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरों में रुके थे अर्द्धसैनिक बल के जवान
12 फरवरी को आपत्तिजनक सामग्री ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के रिहायशी कमरों में मिली थी। इसके बाद 13 फरवरी को भी गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में भी आपत्तिजनक सामग्री मिली थी जोकि कमरों में रह रहे अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की छोड़ी गई थी। जब मामले ने तूल पकड़ा को आनन-फानन में वीरवार को एचएसजीपीसी सदस्य गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पहुंचे और उन्होंने प्राथमिक तौर पर 11 सदस्यीय कमेटी से जांच रिपोर्ट मांगी। इसमें गांव वासी और गणमान्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed