{"_id":"66a44566b077880f5b0dfd98","slug":"three-day-fpo-fair-begins-farmers-displaying-organic-products-ambala-news-c-36-1-ame1006-126969-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन दिनी एफपीओ मेले का आगाज, जैविक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन दिनी एफपीओ मेले का आगाज, जैविक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे किसान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोग अब किसानों से उनके प्राकृतिक और जैविक उत्पाद खुद खरीद सकते हैं। इसी पहल के तहत ही हरियाणा में अपनी तरह का सबसे बड़ा एफपीओ मेला शुक्रवार को अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में शुरू हुआ है। यह तीन दिवसीय मेला 26 से 28 जुलाई तक चलेगा और इसमें भारत भर के 40 से अधिक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) शामिल हो रहे हैं, जो 1,000 से अधिक प्राकृतिक और जैविक किसान उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मेले में केंद्रीय सरकार की आरकेवीवाई रफ्तार योजना द्वारा वित्त पोषित आठ स्टार्टअप्स भी भाग ले रहे हैं, जो अपनी नवीन कृषि तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। एफपीओ मेले के आयोजक राहुल ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। इस मेले के माध्यम से, हम किसानों को उनके उत्पादों के साथ उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का यह दूसरा मेला है। पूरे देश में कुल 24 मेले लगाए जाएंगे।