फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three cows died due to electrocution in the pole

Ambala News: खंभे में करंट आने पर तीन गायों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Three cows died due to electrocution in the pole
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कच्चा बाजार में बुधवार देररात को बिजली की तार से एक निजी कंपनी के खंभे में करंट आने से तीन गायों की मौत हो गई। मरने वाली गायों में से दो गर्भवती थीं। मालिक राजन की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि हादसे के समय तीनों गाय एक लोहे के जाल से बंधी हुई थी और जाल एक निजी कंपनी के खंभे से सटा हुआ था। बिजली की तार बीच में कटी होने के कारण बारिश के दौरान खंभे में करंट आ गया और तीनों गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित ने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed