फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three challenges in cleaning Tangri, correspondence for depth below railway overbridge

Ambala News: टांगरी की सफाई में तीन चुनौतियां, रेलवे के ओवरब्रिज के नीचे गहराई के लिए पत्राचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three challenges in cleaning Tangri, correspondence for depth below railway overbridge
टांगरी नदी के ऊपर से गुजर रहा रेलवे का ओवरब्रिज - फोटो : अ
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। मानसून से पहले टांगरी नदी में सिंचाई विभाग ने अपने स्तर पर काम शुरू कर दिया है, लेकिन उसके सामने तीन चुनौतियां हैं। एक ओर जहां टांगरी की डाउन स्ट्रीम में रेलवे के ओवरब्रिज की गहराई और चौड़ाई बनाना परेशानी है। इसके लिए सिंचाई विभाग ने रेलवे से पत्राचार शुरू कर दिया है। उन्हें मानसून से पहले अपने स्तर पर काम कराने के लिए कहा जा रहा है।
स्थिति यह है कि इस प्वाइंट पर आकर नदी की चौड़ाई के साथ-साथ गहराई भी कम हो जाती है। करीब 20 फीट की ऊंचाई रह जाती है। अगर नदी उफान पर आती है तो ऐसे में पानी पिछली कॉलोनियों में मार करता है। साथ ही ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो जाता है। इसके अलावा एकता विहार चौक से टांगरी नदी के बीच करधान को जाने वाला बना अस्थाई रास्ता।
विज्ञापन

इस प्वाइंट पर भी आकर नदी का स्तर बिगड़ जाता है। लोगों ने सालों से यहां पर आर पार जाने के लिए शॉट कट बनाया हुआ है। नदी उफान पर आती है तो यहां से करधान व आसपास टांगरी की जद में बसी दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न हो जाती है। इस भी मानसून से पहले बंद करना चुनौती रहेगा। जबकि स्थानीय लोग इस प्वाइंट को बंद करने पर विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दलीपगढ़ के पास नहीं मिली जमीन, अब बनेगा अस्थाई बांध

इसके अलावा बब्याल के पास दलीपगढ़ की तरफ बनने वाला बांध। इस तरफ पक्का बांध बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने पहले लोगों को अपनी जमीन देने के लिए बोला था लेकिन किसी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। यहीं कारण है कि अब मानसून की दस्तक से पहले विभाग इसको लेकर भी गंभीर हो गया है। विभाग की तरफ से अब यहां पर अस्थाई बांध बनाने की तैयारी चल रही है जो महज 3 से 4 माह के लिए तैयार किया जाएगा। लोगों का विरोध न हो इसके लिए यह बांध सरकारी रास्ते पर बनाया जाएगा। इस बांध से बनने से आसपास के गांव भी पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगे।


वर्जन
टांगरी नदी पर से गुजरने वाले ओवरब्रिज को लेकर रेलवे से पत्राचार किया गया है, जिससे कि वह अपने स्तर पर काम शुरू कर सके। बब्याल के पास अस्थाई बांध बनाने का भी काम किया जाएगा। यह अस्थाई बांध सरकारी रास्ते पर बनेगा ताकि आसपास के गांव सुरक्षित हो सके।

एके रघुवंशी, एसई, सिंचाई विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed