{"_id":"67fac64f982fe19334032533","slug":"three-cars-collided-on-the-highway-traffic-was-affected-ambala-news-c-36-1-sknl1017-140770-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हाईवे पर तीन कारें भिड़ीं \nप्रभावित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हाईवे पर तीन कारें भिड़ीं प्रभावित रहा यातायात
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित काली पलटन पुल के पास शनिवार सुबह तीन कारों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त कराया। बताया जाता है कि पुल के पास ओवरटेकिंग लेन में एक कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दी थी और वह मौके से फरार हो गया। जब तक पीछे वाली कारें रुकी तो आखिर में आ रही कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। लालकुर्ती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लालकुर्ती चौकी प्रभारी कुलदीप का कहना है कि लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार मालिक गुरुग्राम निवासी जसवीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अमृतसर घूमने के लिए निकला था। सामने एक कार चालक ने ओवरटेकिंग लेन में अचानक ब्रेक लगा दिए। अभी वह रुका ही था कि पीछे से कार ने टक्कर मार दी। दो सप्ताह पहले ही खरीदी कार क्षतिग्रस्त हो गई।