फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three bikes seized by the bank stolen from the warehouse

बैंक द्वारा कब्जे में ली गई तीन बाइक गोदाम से चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three bikes seized by the bank stolen from the warehouse
अंबाला। आदिदेव मोटर्स के गोदाम से तीन बाइक गायब होने का मामला सामने आया है। यह बाइक एचडीएफसी बैंक द्वारा कब्जे में लेकर गोदाम में खड़ी की गई थी। पड़ाव पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बीसी बाजार निवासी पंकज ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक बतौर क्लेक्शन मैनेजर कार्यरत है। बैंक का आदिदेव मोटर्स के साथ कब्जे में लिए गए वाहन उनके गोदाम में खड़े करने का समझौता है। यह यार्ड गांव दुखेड़ी स्थित मोहड़ा के पास है। उनके अनुसार बैंक द्वारा तीन मोटरसाइकिल कब्जे में ली गई थी। इनमें से दो मोटरसाइकिल को 30 नवंबर 2013 और एक बाइक को 22 अगस्त 2014 को यार्ड में खड़ा किया गया था जोकि वहां से गायब हो गई। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2021 को शिकायतकर्ता की ओर से अधिकृत व्यक्ति आदिदेव मोटर्स के यार्ड में गया। यह यार्ड अजय कात्याल के नियंत्रण और प्रबंधन में है। बैंक के अधिकारी द्वारा उससे पूछताछ की गई पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed