{"_id":"6247563ef7e462417321bdd2","slug":"three-accused-arrested-in-the-case-of-cable-theft-from-tubewell-ambala-news-knl103612676","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल से केबल चोरी के मामले में तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल से केबल चोरी के मामले में तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी के मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने 28 ट्यूबवेल से केबल व स्टार्टर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इसको लेकर विभिन्न थानों में करीब 10 मामले दर्ज थे। बता दें कि थाना मुलाना क्षेत्र गांव सोहाना में हुुई चोरी के मामले में 31 मार्च को पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार व राजेश कुमार निवासी गांव अद्योया थाना बराड़ा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी जोनी निवासी गांव अद्योया भी उनके साथ इन वारदातों में संलिप्त है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जोनी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। इसको लेकर ज्ञान चंद निवासी गांव सोहाना ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
इन मामलों में संलिप्त हैं आरोपी
25 मई 2021 को गांव हेमामाजरा से मंदिर व गुरुद्वारा के ट्यूबवेल के तार चोरी।
23 अगस्त 2021 को गांव हुंमायुपुर से बिजली के तार चोरी।
10 दिसंबर 2021 को गांव जनसुआ से तार चोरी।
23 फरवरी को गांव तलहेड़ी से दो ट्यूबवेल के तार चोरी।
22 फरवरी को गांव कलेरा से तार चोरी।
26 मार्च को गांव ब्राह्मण माजरा से 10 ट्यूबवेल के तार चोरी।
31 मार्च गांव सोहाना से ट्यूबवेल के तार चोरी।
31 मार्च को गांव हेमामाजरा से पीर का गुल्लक तोड़कर चार हजार रुपये की चोरी।
31 मार्च को गांव साहा के खेतों से छह ट्यूबवेल के तार चोरी।
01 अप्रैल को गांव हेमामाजरा से ट्यूबवेल के तार चोरी।