फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused arrested in snatching case from youth who came to Cantt to buy clothes for marriage, cash recovered

शादी के लिए कपड़े खरीदने कैंट आये युवक से स्नेचिंग के मामले में तीन आरोपी काबू , नकदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in snatching case from youth who came to Cantt to buy clothes for marriage, cash recovered
स्नेचिंग के मामले में पुलिस द्वारा काबू किए आरोपी - फोटो : Ambala
अंबाला। चार युवकों ने शादी के लिए कपड़े खरीदने आये युवक से हाथी खाना मंदिर के पास 25 हजार रुपये छीन लिये और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छीना झपटी का केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौबीस घंटे में तीन आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने तीनों ओरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से एक आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। वहीं दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शाहाबाद मारकंडा निवासी राजन ने 4 फरवरी को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई कि वह 2 फरवरी को शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए अंबाला कैंट आया था। इस दौरान हाथी खाना मंदिर के पास शुभम, सुमीत, सागर व पिंटू ने उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सुमित कुमार, शुभम निवासी बकरा मार्केट व निर्मल कुमार निवासी छप्परबंद मोहल्ला अंबाला छावनी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार व निर्मल कुमार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और बकाया नकदी बरामद करने के लिए आरोपी शुभम को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed