फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused arrested for firing in the air in Kalalti village.

Ambala News: कलालटी गांव में हवाई फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for firing in the air in Kalalti village.
मुलाना के कलालटी गांव में वारदात करने वाले आरोपी सीआईए-नारायणगढ़ टीम के साथ। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। आपसी रंजिश के कारण घर के बाहर हवाई फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीआईए प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि कलालटी गांव के नजदीक लखनौरा मोड से तीनों आरोपियों ठाकुरपुरा गांव कलालटी निवासी अभिषेक उर्फ शेखर, नितिन उर्फ कालू और प्रिंस को काबू किया गया हैं। उसमें से मुख्य आरोपी अभिषेक चार दिन के रिमांड पर जबकि दो अन्य नितिन और प्रिंस दो दिन के रिमांड पर लिए हैं।
पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए दो बाल आरोपियों को पहले ही संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि अन्य लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ठाकुरपुरा गांव कलालटी निवासी देवेंद्र सिंह ने 5 सितंबर को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 1 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के कारण धर्म सिंह के घर के बाहर दो हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मौके से खोल बरामद कर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
15 सितंबर का कलालटी फायरिंग कांड, 17 लोगों पर प्राथमिकी
15 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे कलालटी-कल्याणा लिंक रोड पर चारा लेकर लौट रहे बलविंद्र सिंह और उनके भाई राज सिंह पर दो कारों और बाइकों से आए 16-17 युवकों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि अभिषेक उर्फ शेखर ने पिस्तौल से फायरिंग की। इसमें बलविंद्र की टांग में गोली लग गई। भागने के दौरान हमलावरों की एक हुंडई आई-20 कार खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने मौके से जब्त किया। जब्त कार से गंडासा, कटर और डंडे बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने बलविंद्र के बयान पर 16 नामजद (अभिषेक, अनिल, राहुल, बिंटू आदि) और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
-------
लापरवाही पर चौकी प्रभारी का हुआ था तबादला
एक सितंबर को हुई फायरिंग की घटना में समय रहते ठोस कदम न उठाने और ढुलमुल रवैया अपनाने के आरोपों के बाद कलालटी चौकी प्रभारी विश्वबंधू का तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार को चौकी का नया कार्यभार सौंपा गया है।

----
आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 15 सितंबर वाले हमले में शामिल अन्य हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। - प्रमोद राणा, थाना प्रभारी, मुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed