फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Threatening mother and son, three bike riders looted cash and earrings

मां-बेटे को धमकाकर बाइक सवार तीन युवकों ने नकदी और बालियां लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Threatening mother and son, three bike riders looted cash and earrings
बाइक पर सवार होकर साहा से अपने घर गांव दिनारपुर जा रहे मां-बेटे को डरा धमकाकर तीन युवकों ने महिला के कानों से बालियां और बेटे की जेब से नकदी निकाल ली। साहा पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

साहा के गांव दिनारपुर निवासी पारस ने बताया कि वह 15 दिसंबर को अपने माता व पिता को लेकर बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में यमुनानगर के लिए चला था। वापसी में गांव नारायणगढ़ माजरा के पास बाइक पर सवार होकर तीन लड़के आए। उन्होंने जबरदस्ती उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपियों ने जबरदस्ती डरा धमकाकर उसकी मां के कानों दो सोने की बालियां उतरवा ली। इसके बाद उसकी जेब से जबरदस्ती 20 हजार रुपये व दो मोबाइल निकाल लिए और मारपीट भी की। इसके बाद वह तीनों युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed