फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Threatened to kill by showing revolver while occupying the land

जमीन पर कब्जा करने के दौरान रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill by showing revolver while occupying the land
जमीन पर कब्जा करने की नीयत से करीब दो दर्जन आरोपियों ने गेहूं की फसल बर्बाद कर दी और पीड़ित को रिवाल्वर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी। एसपी को दी शिकायत के बाद पंजोखरा पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि वह नारायणगढ़ के गांव खानपुर ब्राह्मणा का रहने वाला है। 13 मार्च को गुरनाम सिंह, गौरव गोयल, संदीप गोयल ने मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए लिए 20 से 25 व्यक्तियों को भेजा। इसमें से मामचंद निवासी मकदपुर, सुभाष, बिंटू, ईशर रमन व उनके साथ 20-25 और अन्य व्यक्ति पांच गाड़ियों में सवार होकर आए और उसकी गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। इसी दौरान उसे व उसके भाई को जगमोहन व नंबरदार जसबीर ने फोन पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके खेत में 20-25 व्यक्ति फसल को बर्बाद कर रहे हैं और घेराबंदी को उखाड़ रहे हैं। सूचना के बाद वह और उसका भाई खेत पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी उसके खेतों की फसल को बर्बाद कर रहे है। जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उनमें से एक आरोपी ने उन्हें रिवाल्वर दिखाई और दोनों को जान से मार देने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुरनाम सिंह, गौरव गोयल, संदीप गोयल, मामचंद, सुभाष, बिंटू, ईशर, रमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed