फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Threatened person by sending threatening WhatsApp message in the name of Lawrence Bishnoi

Ambala News: धमकी भरा व्हाट्सएप संदेश भेजकर व्यक्ति को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Threatened person by sending threatening WhatsApp message in the name of Lawrence Bishnoi
अंबाला। धमकी भरा व्हाट्सएप संदेश भेजकर व्यक्ति को लॉरेंस बिश्नोई सचिन भाई के नाम से धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी अंबाला को शिकायत दी। शिकायत के बाद थाना कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि उसे जायदाद अपने नाना द्वारा वसीयत में मिली है। उसके नाना-नानी, चार मासी और एक मामा का परिवार पिछले 40-50 वर्षों से इंग्लैंड में रहते हैं। जनवरी 2013 में उसकी माता की मृत्यु के बाद कंचन मारिया व रश्मी शर्मा उसके निवास पर आकर रहे और भनक लगे बिना इस घर को बेचने का सौदा एक करोड़ 20 लाख में करके चले गए।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद खरीददार और उपरोक्त लोग घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद वह कोर्ट में चला गया। इसके अतिरिक्त इस जायदाद में एक किराएदार ओम प्रकाश निवासी कच्चा बाजार कैंट अपने दो बेटे रिशु और हिमांशु चोपड़ा के साथ दुकान चलाता था। उक्त किराएदार ओम प्रकाश के खिलाफ भी जनवरी 2023 में दुकान खाली करने के लिए मुकदमा किया है। जिसमें किराएदार समन लेने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित न हुआ और एक्स पार्टी केस लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जुलाई को उसके मोबाइल नंबर पर धमकी भरा व्हाट्सएप संदेश आया। जिसमें लिखा था कि हैल्लो, तेरी चाची कंचन से बात कर लेया, प्यार से समझा रहा हूं। इसके अगले दिन सुबह फिर से मोबाइल नंबर पर संदेश आया। उसमें यह नंबर पर लॉरेंस बिश्नोई सचिन भाई का नाम लिखा दिखाई दे रहा है, जबकि ट्रू कॉलर पर मुकेश फौजी का नाम लिखा आ रहा है। इन धमकी भरे संदेशों से उसे व परिवार को जान माल का नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए उसे व उसके परिवार को सुरक्षा प्रधान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed