{"_id":"6aee2ea062c7594bdc0a76f0","slug":"thousands-of-youths-flocked-to-the-recruitment-rally-dreaming-of-wearing-an-army-uniform-ambala-news-c-36-1-amb1001-172340-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेना की वर्दी पहनने का सपना लेकर भर्ती रैली में उमड़े हजारों युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेना की वर्दी पहनने का सपना लेकर भर्ती रैली में उमड़े हजारों युवा
विज्ञापन
अंबाला छावनी के खड़गा स्टेडियम में हुई भर्ती में शारीरिक परीक्षा देते प्रतिभागी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने का जुनून हरियाणा के युवाओं में एक बार फिर देखने को मिला। देश सेवा के सपने को साकार करने के लिए प्रदेशभर से हजारों युवा अंबाला छावनी के ऐतिहासिक आर्मी खडगा स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर पुरुष भर्ती रैली में पहुंचे। 15 से 27 अक्तूबर तक चली इस भर्ती रैली में युवाओं ने उत्साह, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ हिस्सा लेकर प्रदेश की सैन्य परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया।
भर्ती निदेशक के अनुसार, अग्निपथ योजना के तहत आयोजित रैली का उद्देश्य योग्य और इच्छुक युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सुरक्षा में योगदान देने का अवसर प्रदान करना था। भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़, शारीरिक परीक्षण, शारीरिक माप और दस्तावेज सत्यापन जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। युवाओं ने पूरी तैयारी और उत्साह के साथ इन चुनौतियों का सामना किया।
रैली के दौरान सेना के अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ ने उम्मीदवारों का मार्गदर्शन किया। भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। आयोजन में नागरिक प्रशासन का भी सहयोग रहा। जेडआरओ अंबाला के डीडीजी (भर्ती) ब्रिगेडियर आरएस चिब ने स्वयं तैयारियों का जायजा लिया। भर्ती रैली में युवाओं की भागीदारी ने हरियाणा में सेना के प्रति सम्मान, देशभक्ति और सैन्य सेवा के प्रति आकर्षण को फिर से प्रदर्शित किया।