फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thousands of rupees withdrawn from the credit card of BSF jawan

बीएसएफ जवान के क्रेडिट कार्ड से निकाले हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees withdrawn from the credit card of BSF jawan
कस्टमर केयर कर्मी बनकर ठग ने बीएसएफ जवान के क्रेडिट कार्ड का नंबर व एक्सपायरी डेट पूछ ली और उसके खाते से 99 हजार 274 रुपये निकाल लिए। जवान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक निवासी शिवचरण ने पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत में कहा है कि वह बीएसएफ में नौकरी करता है। वह 50 दिन की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ है। शिवचरण के अनुसार 18 अक्टूबर को उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार पेमेंट हुई थी। इस संबंध में उसने कस्टमर केयर के पास फोन कर दो बार की पेमेंट के बारे में जानकारी लेनी चाही। तभी उसके पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया। जिन्होंने उसे बोला कि उनकी डबल पेमेंट क्रेडिट कार्ड से कटी है।
विज्ञापन

उसको वह वापस भेज देंगे। इसके लिए अपने फोन में एक ऐप डाउनलोड करें। शिवचरण के अनुसार उसने ऐप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड का पूरा नंबर व एक्सपायरी डेट पूछी जो उसने बता दी। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 99274 रुपये का एक ही बार में कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed