फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   This time the target is to crush 50 lakh quintals of sugarcane.

Ambala News: अबकी बार 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
This time the target is to crush 50 lakh quintals of sugarcane.
शहजादपुर। एसडीएम एवं नारायणगढ़ चीनी मिल लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह कार्यकारी निदेशक यश जालुका ने कहा कि शुगर मिल द्वारा पिछले साल करीब 48.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी मगर इस साल शुगर मिल ने करीब 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

उनके अनुसार पिछले वर्ष की आवक की तुलना में अब तक 35.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। इसमें लगभग 2 लाख क्विंटल की कमी देखी जा रही है। पिछले सीजन में अब तक के लगभग 41 करोड़ का भुगतान किया गया था और चालू सीजन के लगभग 82 करोड़ का भुगतान किया गया है जबकि लगभग 57 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

पिछले साल सीजन अप्रैल में खत्म हुआ था, लेकिन इस साल आवक में गिरावट के कारण सीजन जल्दी खत्म हो सकता है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि गन्ना चीनी मिल में अधिक से अधिक डालें। चीनी की रिकवरी लगभग 10.50 प्रतिशत है जो बहुत अच्छी है और इससे चीनी मिल को उच्च उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस वर्ष शीरे और चीनी के दाम अनुकूल हैं। चीनी और बिजली उत्पादन की रिकवरी भी बहुत अच्छी है। यदि मिल को पर्याप्त में गन्ना मिलता है तो मिल चीनी स्टॉक को अच्छी कीमत पर बेच सकेगी और इससे किसानों को समय पर बकाया चुकाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed