फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   This is a golden opportunity for the students who want to join the army

आर्मी में जाने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए यह स्वर्णिम अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
This is a golden opportunity for the students who want to join the army
सुपर एनडीए के लेवल टू की परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। जिसमें अंबाला जिले के चारों छात्रों ने परीक्षा को पास कर लिया है। चारों ही छात्रों को चंडीगढ़ स्थित शैक्षणिक संस्थान में सरकार की ओर से निशुल्क एनडीए की तैयारी करवाई जाएगी। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही चारों छात्रों के घरों में खुशी का माहौल है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने आर्मी में जाने वाले लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दूसरी सीढ़ी को पार कर लिया है। अब वह तीसरी व आखिरी सीढ़ी चढ़ने यानी एनडीए की परीक्षा को पास करने की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूल के छात्रों को एनडीए की निशुल्क तैयारी करवाने के लिए सुपर 100 के साथ ही सुपर एनडीए की परीक्षा भी करवाई जाती है। इसके तहत छात्रों को दो लेवल की परीक्षा देनी होती है, जो छात्र दोनों लेवल की परीक्षा को पास करता है, उन्हें सरकार निशुल्क एनडीए की तैयारी करवाती है। इस दौरान बच्चों के रहने से लेकर उनकी पढ़ाई तक का सारा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल बलाना में पढ़ाई करने वाले लवप्रीत ने बताया कि उसका बचपन से ही सपना था कि वह आर्मी में जाए। उनके परिवार में अभी तक कोई भी आर्मी में नहीं है। उनके पिता केसर सिंह पंजाब में सिलाई का कार्य करते हैं और माता रजविंद्र कौर गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं में भी उन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वे प्रतिदिन 5 से 7 घंटे तक पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक साहा के हरड़ा गांव निवासी करण सिंह ने बताया कि वैसे तो वह इंजीनियर बनना चाहते थे। लेकिन अध्यापक ने सुझाव दिया कि वह सुपर एनडीए की परीक्षा दे। उन्होंने सुपर एनडीए की परीक्षा दी और वह पास हो गया। इसीलिए अब उन्होंने निर्णय लिया है कि वह आर्मी में जाकर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पिता मेवा सिंह सीआरपीएफ में हैं और माता गीता देवी गृहिणी हैं।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलेहड़ी में पढ़ाई करने वाले परविंद्र सिंह ने बताया कि वह हमेशा से ही एयरफोर्स में जाना चाहता था। इसीलिए शुरू से ही तैयारी कर रहा था। अब उसे एक अच्छा मौका मिल है। उन्होंने बताया कि वह बिहटा के रहने वाले हैं। उनके पिता सतीश कुमार किसान हैं और माता गृहिणी हैं। एयरफोर्स में जाने के लिए वह प्रतिदिन 3 से 4 घंटे तक पढ़ाई करते हैं।

अमनदीप ने बताया कि वह बोह के रहने वाले हैं और दादा तिलक राज से प्रेरणा लेते हुए वह भी आर्मी में जाना चाहता था। उनके दादा एयरफोर्स में थे। उन्होंने बताया कि वह इस समय राजकीय स्कूल बीसी बाजार में पढ़ाई कर रहा हैं। उनके पिता नरेश कुमार सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं और माता निशा गृहिणी हैं। वह अच्छे से पढ़ाई करते हुए अपने आर्मी में जाने के सपने को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed