फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third accused caught in knife attack case

चाकू से हमला करने के मामले में तीसरा आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Third accused caught in knife attack case
शहर में युवक पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी की पहचान सन्नी खोखर निवासी रविदास बस्ती शहर के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दविंद्र सिंह उर्फ टोनी निवासी रविदास माजरी ने थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई कि 7 जनवरी 2022 को वह अपने काम पर जा रहा था। वह जैन कॉलेज चौक के पास निजी काम से ठहरा तो उसके साथ आरोपी सागर, विकास, कमल, सोनू, फौजी व अन्य ने मारपीट करते हुए चाकू से घायल कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed