फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third accused arrested in case of robbery at petrol pump

पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में तीसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in case of robbery at petrol pump
अंबाला। गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में शिकायतकर्ता बहादुर सिंह निवासी गांव बख्तुआ ने थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 11 व 12 जुलाई 2021 की आधी रात को बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों ने शिवालिक फिलिंग स्टेशन शहजादपुर से 300 रुपये का तेल डलवाया था। इस दौरान आरोपियों ने गन प्वाइंट पर हथियारों के बल पर डरा धमका कर उससे करीब 25 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए थे। मामला दर्ज कर पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए तीसरे आरोपी की पहचान अमन कुमार उर्फ पोला निवासी गांव कोटाहा जिला पंचकूला के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed